Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार, 12 जून को 7 कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इनसे डिमर्जर, ब्लॉक डील, AI से जुड़े अपडेट, मैनेजमेंट में बदलाव जैसे अहम अपडेट हैं। इससे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार, 12 जून को 7 कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इनसे डिमर्जर, ब्लॉक डील, AI से जुड़े अपडेट, मैनेजमेंट में बदलाव जैसे अहम अपडेट हैं। इससे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
Vedanta
वेदांता के डिमर्जर की प्रक्रिया 15 जून को एक अहम पड़ाव पर पहुंच जाएगी। कंपनी से अलग बनाई गई Vedanta Aluminium Metal, Vedanta Power, Vedanta Iron and Steel और Vedanta Oil and Gas NSE और BSE पर स्वतंत्र कंपनियों के रूप में लिस्ट होंगी। नियमित कारोबार शुरू होने से पहले इन शेयरों के लिए विशेष प्री-ओपन सेशन भी आयोजित किया जाएगा।
Lenskart
लेंसकार्ट में हुई ब्लॉक डील में Kotak Mahindra MF ने 1.2 करोड़ शेयर 591 करोड़ रुपये में खरीदे, जबकि Canara Robeco MF ने 32 लाख शेयर 158 करोड़ रुपये में खरीदे। National Pension System Trust ने भी 50.6 लाख शेयर 248 करोड़ रुपये में खरीदे। वहीं Platinum Jasmine ने औसतन 490 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4 करोड़ शेयर बेचकर करीब 1,960 करोड़ रुपये जुटाए।
Happiest Minds Technologies
हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने अपना Agentic AI डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म Rel(AI)Build लॉन्च किया है। कंपनी ने Agentic Development Lifecycle (ADLC) फ्रेमवर्क भी पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इससे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की रफ्तार बढ़ेगी, प्रोडक्टिविटी बेहतर होगी।
Infosys
इन्फोसिस ने CMMI AI Maturity (AIM) Framework का पायलट असेसमेंट पूरा कर लिया है। यह फ्रेमवर्क AI के इस्तेमाल और उसके गवर्नेंस का आकलन करने के लिए बनाया गया है। इस समीक्षा में कंपनी की सर्विस लाइनों और डिलीवरी सेंटर्स में AI आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मेंटेनेंस, टेस्टिंग और सपोर्ट प्रक्रियाओं का एनालिसिस किया गया।
IRCTC
सरकारी रेल कंपनी IRCTCने राजनेश नारायण को तत्काल प्रभाव से निदेशक (वित्त) नियुक्त किया है। वह कंपनी के वित्तीय कार्यों और रणनीतिक वित्तीय फैसलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Astral Ltd
एस्ट्रल लिमिटेड की सहायक कंपनी Astral Chemie Ltd ने Differentiated and Sustainable Solutions LLP (DSS) में 60% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस सौदे की कुल वैल्यू 39.11 करोड़ रुपये है।
SP Apparels Ltd
एसपी अपैरल्स ने अपनी सहायक कंपनी SP Apparels (UK) Pvt Ltd को कारोबार के लिए 40 लाख पाउंड (करीब 51.2 करोड़ रुपये) तक का लोन देने का समझौता किया है। इस लोन पर 9% सालाना ब्याज लगेगा। इसकी अवधि अधिकतम 3 साल होगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।