Stocks to Watch: 2 जून को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: ओला इलेक्ट्रिक से लेकर अनंत राज तक कई कंपनियों से बड़े अपडेट सामने आए हैं। जानिए 2 जून को किन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 10:12 PM
Story continues below Advertisement
Black Box ने AI बेस्ड एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी कंपनी AIONOS के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में मंगलवार 2 जून को कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, कुछ ने निवेश योजनाएं घोषित की हैं, जबकि कुछ कंपनियां रणनीतिक साझेदारी और फंड जुटाने की वजह से चर्चा में हैं। ऐसे में मंगलवार को इन 10 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।

Anant Raj

रियल एस्टेट कंपनी Anant Raj ने हरियाणा सरकार के तहत काम करने वाले Haryana Enterprises Promotion Centre के साथ एक समझौता (MoU) किया है। यह साझेदारी डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज कारोबार को बढ़ाने के लिए की गई है। कंपनी ने इस क्षेत्र में करीब 25,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना भी बताई है।


Wipro

आईटी कंपनी Wipro ने बताया कि उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Wipro IT Services LLC, Aggne Global Inc में अतिरिक्त 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस सौदे की कीमत 2.85 करोड़ डॉलर है। इसके बाद कंपनी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80% हो जाएगी। यह लेनदेन 5 जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Ola Electric

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके लिए 37.74 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। जरूरत पड़ने पर इश्यू का आकार बढ़ाया भी जा सकता है।

ACME Solar Holdings

ACME Solar Holdings ने 2,800 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। इस इश्यू का बेस साइज 2,600 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि 200 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। कंपनी ने इश्यू का सांकेतिक प्राइस 279.50 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो सोमवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 9.02% की छूट पर है।

NMDC

सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC ने मई 2026 में 5.31 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया। यह एक साल पहले के 4.43 मिलियन टन के मुकाबले 19.9% ज्यादा है। हालांकि बिक्री 6.9% घटकर 4.04 मिलियन टन रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 4.34 मिलियन टन थी।

Black Box

एस्सार ग्रुप की आईटी कंपनी Black Box ने AI बेस्ड एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी कंपनी AIONOS के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। दोनों कंपनियां मिलकर कारोबारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को तेज करने पर काम करेंगी। यह साझेदारी इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर बिजनेस ऑपरेशंस तक AI समाधान उपलब्ध कराने पर केंद्रित होगी।

PNC Infratech

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी PNC Infratech को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में फ्लाईओवर निर्माण परियोजना के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। यह प्रोजेक्ट शहीद पथ चौराहे पर बनाई जाएगी और कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगी।

Equitas Small Finance Bank

Equitas Small Finance Bank ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Mirae Asset Mutual Fund को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है।

ICICI Bank

ICICI Bank ने सेबी के पूर्व अधिकारी अश्विनी भाटिया को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 1 जून 2026 से 31 मई 2031 तक यानी 5 साल का होगा। हालांकि यह नियुक्ति अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगी।

Fino Payments Bank

Fino Payments Bank ने Ezee.ai के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस सहयोग का मकसद एक लेंडिंग इकोसिस्टम तैयार करना और बैंक के Small Finance Bank (SFB) में बदलाव की प्रक्रिया को समर्थन देना है।

Drone Stocks: ड्रोन सेक्टर अगला बड़ा मौका? कंपनियों के मुनाफे और ऑर्डर बुक में जोरदार उछाल, मगर जोखिम भी हैं

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।