Stocks to watch on June 25: एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में काफी उठा-पटक रही। दिन भर की वोलैटिलिटी के बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी उछलकर बंद हुए। वहीं सेक्टरल इंडेक्स की बात करें तो पावर, ऑटो और इंडस्ट्रियल शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही तो दूसरी तरफ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी और मेटल शेयरों में गिरावट रही। अब आज की बात करें तो कुछ ऐसे शेयर हैं, जिनमें कॉरपोरेट हलचल के चलते शेयरों में भी हलचल दिख सकती है। जिन शेयरों के मूवमेंट पर आज नजर रहेगी, उनके बारे में नीचे डिटेल्स दी जा रही है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी को गुजरात की जीएसटी अथॉरिटी से कारण बताओ नोटिस मिला है। यह नोटिस जुलाई 2017 से मार्च 2023 की अवधि के टैक्स मामले से जुड़ा है। इसमें कुछ सर्विसेज पर कथित रूप से 5.4 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट देने से इनकार करने का मामला शामिल है।
बैट्री बनाने वाली दिग्गज कंपनी अमारा राजा के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने जीआईबी एनर्जीएक्स स्लोवाकिया के साथ एक टेक्निकल लाइसेंसिंग एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। जीआईबी एनर्जी स्लोवाकिया गोटिओन हाई-टेक की सब्सिडियरी है।
आईटी कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स के प्रमोटर और एग्जेक्यूटिव चेयरमैन अशोक शूटा कंपनी में 6 फीसदी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। इसके लिए ब्लॉक डील शुरू हो गई है। यह डील करीब 754 करोड़ रुपये की है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 826 रुपये फिक्स किया गया है जो मौजूदा भाव से करीब 10 फीसदी डाउनसाइड है। इसके शेयर 24 जून को BSE पर 918 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
ऑटोमेशम कंपीन क्राफ्ट्समैन ने सनबीम लाइटवेटिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और केदार कैपिटल फंड 2 एलएलपी के साथ एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के तहत क्राफ्ट्समैन सनबीम का पूरे या कारोबार के कुछ हिस्से को एक या अधिक किश्तों में खरीदेगी। हालांकि इस सौदे से गुरुग्राम की कुछ खास संपत्तियों को बाहर रखा गया है।
ग्लासवेयर कंपनी बोरोसिल ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) का ऐलान किया है। इसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी मिल चुकी है। इस क्यूआपी के 331.75 रुपये का भाव फिक्स किया गया और अभी यह 347.60 रुपए पर है। कंपनी ने कुछ समय पहले क्यूआपी के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य फिक्स किया था।ऑ
स्वान एनर्जी ने ट्रिम्फ ऑफशोर प्राइवेट लिमिटेड (TOPL) की 49 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। स्वान एनर्जी 440 करोड़ रुपये में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IIFCO) से यह हिस्सेदारी खरीदेगी। इफको से ट्रिम्फ ऑफशोर के 26,21,50,000 शेयर खरीदने के लिए स्वान एनर्जी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दे दी है
मल्टीनेशनल हेल्थकेयर कंपनी शैल्बी ने उदयपुर के मधुबन ऑर्थोपिडक एंड मल्टीस्पेशल्टी सर्जिकल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट खत्म कर दिया है। शैल्बी के मुताबिक कई टर्म एंड कंडीशन्स के उल्लंघन के चलते ही यह करार तोड़ा गया है।