Stocks to Watch: सोमवार 8 जून को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: सोमवार 8 जून के कारोबारी सत्र में कई बड़े शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इनसे फंड जुटाने, टैक्स विवाद, ब्लॉक डील, अधिग्रहण जैसे अहम बिजनेस अपडेट आए हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 5:36 PM
एक बड़े ब्लॉक डील के तहत SBI Mutual Fund ने GQG Partners से Adani Enterprises के शेयर खरीदे हैं।

Stocks to Watch: सोमवार 8 जून के कारोबारी सत्र में कई कंपनियां अहम अपडेट के चलते निवेशकों के रडार पर रह सकती हैं। कहीं बड़े फंड जुटाने की तैयारी है, तो कहीं टैक्स विवाद और विदेश में विस्तार जैसे अपडेट सामने आए हैं। ऐसे में इन 11 स्टॉक्स में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है।

HCLTech

आईटी कंपनी HCLTech ने अमेरिका में अपने Climate Action Grant के तीसरे चरण के तहत 10 लाख डॉलर देने का ऐलान किया है। यह पैसा उन लोगों और संस्थाओं को मिलेगा जो जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का हल निकालने पर काम कर रहे हैं। कंपनी ऐसे आइडियाज को बढ़ावा देना चाहती है जो आगे चलकर बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा सकें।


YES Bank

यस बैंक को महाराष्ट्र GST विभाग की अपीलीय प्राधिकरण से 63.27 करोड़ रुपये के टैक्स और जुर्माने की मांग को बरकरार रखने वाला आदेश मिला है। यह मामला जुलाई 2017 से जून 2018 की अवधि से जुड़ा है। बैंक को यह आदेश 5 जून को मिला, जिसे CGST Act की धारा 107(11) के तहत कमिश्नर (अपील) ने जारी किया है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यावरण सुधार से जुड़ी एक परियोजना के लिए TERI के साथ समझौता किया है। इस पहल का मकसद इलाके की प्राकृतिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और वहां हरियाली बढ़ाना है।

Zee Entertainment Enterprises

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड की बैठक 10 जून 2026 को होगी। इस बैठक में कंपनी इक्विटी शेयर या इक्विटी में बदलने वाली अन्य सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। कंपनी ने कहा कि फंड जुटाने की प्रक्रिया एक या कई चरणों में प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल इश्यू या अन्य मंजूर तरीकों से की जा सकती है।

Alembic Pharmaceuticals

एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स ने कनाडा के बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए एक नई कनाडाई कंपनी में निवेश करने का समझौता किया है। इस निवेश के बाद कंपनी की उस इकाई में 45% हिस्सेदारी होगी। यह निवेश Difgen Holdings LLC और सुखद जुनेजा के साथ मिलकर 17989377 Canada Inc. में किया जा रहा है।

HG Infra Engineering

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में अपने 4,971 करोड़ रुपये के हिस्से के लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि कंपनी ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है।

Adani Enterprises

एक बड़े ब्लॉक डील के तहत SBI Mutual Fund ने GQG Partners से Adani Enterprises के शेयर खरीदे हैं। GQG ने कंपनी की 1.3% हिस्सेदारी यानी 1.64 करोड़ शेयर 4,760 करोड़ रुपये में बेचे। SBI Mutual Fund ने यह सौदा औसतन 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया।

Allied Blenders and Distillers

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने 31 मई 2026 से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद बोर्ड ने अमर सिन्हा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह 1 जून 2026 से अगले तीन साल तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

Adani Energy Solutions

GQG Partners ने Adani Energy Solutions में अपनी 0.5% हिस्सेदारी 958 करोड़ रुपये में बेच दी है। इस डील में SBI Mutual Fund ने 63.66 लाख शेयर खरीदे। खरीद का औसत भाव 1,504.8 रुपये प्रति शेयर रहा।

Adani Ports and Special Economic Zone

अदाणी पोर्ट्स की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी The Adani Harbour International FZCO ने UAE में Harbour International Shipping FZCO नाम से नई सब्सिडियरी बनाई है। कंपनी के मुताबिक यह नई इकाई 5 जून 2026 को बनाई गई।

Le Travenues Technology

ixigo की पैरेंट कंपनी Le Travenues Technology ने Brevistay Hospitality में 54.66% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। यह सौदा 65.69 करोड़ रुपये में होगा। कंपनी का मानना है कि इससे होटल और शॉर्ट-स्टे बुकिंग कारोबार में उसकी पकड़ और मजबूत होगी।

Stocks to Buy: डिफेंस, रेलवे और डेटा सेंटर में बड़ा मौका, इन शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।