Stocks to Watch: मंगलवार 9 जून को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: मंगलवार 9 जून के कारोबार में कई शेयर फोकस में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, कुछ को कानूनी राहत मिली है, जबकि कई ने निवेश और विस्तार से जुड़े बड़े ऐलान किए हैं। इन घटनाक्रमों का असर शेयरों की चाल पर दिख सकता है। चेक करें पूरी लिस्ट।
IRB ग्रुप ने बताया कि मई 2026 में उसकी टोल आय सालाना आधार पर 25% बढ़ी है।
Stocks to Watch: मंगलवार, 9 जून को शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, कुछ को अदालत से राहत मिली है। कई कंपनियों ने निवेश, विस्तार और नए कारोबार से जुड़े अहम ऐलान किए हैं। इसके चलते संबंधित शेयरों में कारोबार के दौरान बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
RVNL
सरकारी रेल कंपनी- रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 221.33 करोड़ रुपये का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में पूरा किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इसके तहत पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से बदला जाएगा।
Bharti Airtel & Vodafone Idea
बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के 2012 के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसके तहत 6.2 MHz से ज्यादा स्पेक्ट्रम रखने वाली टेलीकॉम कंपनियों पर वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) लगाया गया था। अदालत ने कहा कि सरकार लाइसेंस जारी होने के कई साल बाद उसकी वित्तीय शर्तों को पिछली तारीख से नहीं बदल सकती।
NLC India
भारत सरकार ने NLC इंडिया में ऑफर फॉर सेल (OFS) लाने की घोषणा की है। इसके तहत सरकार 2% इक्विटी हिस्सेदारी बेचेगी। अगर निवेशकों की मांग ज्यादा रहती है, तो 1% अतिरिक्त ग्रीनशू ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस कदम से सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कुछ कम करेगी।
Adani Enterprises
अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड (AACL) ने पोर्टस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (PVPL) और उसके मौजूदा शेयरधारकों के साथ शेयर खरीद समझौता (SPA) किया है। इस सौदे के तहत AACL, PVPL की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
HCLTech
आईटी कंपनी HCLTech ने कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में Google Cloud के साथ मिलकर AI Innovation Zone लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा दुनियाभर की कंपनियों को एजेंटिक AI, काइनेटिक AI और फिजिकल AI से जुड़े एप्लिकेशन डेवलप करने और बड़े पैमाने पर लागू करने में मदद करेगी।
JSW Energy
JSW Energy ने गुजरात के हलोल में विंड टर्बाइन ब्लेड बनाने वाला नया प्लांट शुरू किया है। कंपनी का मानना है कि इससे उसकी विंड एनर्जी सप्लाई चेन मजबूत होगी और इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी बढ़ेगी।
Grasim Industries
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने कर्नाटक के हरिहर में अपनी लाइओसेल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 3,094 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की है। इस विस्तार के तहत दो नई उत्पादन लाइनें लगाई जाएंगी, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 55,000 टन प्रति वर्ष होगी। इससे कंपनी की कुल क्षमता में 1.10 लाख टन प्रति वर्ष की बढ़ोतरी होगी।
Panacea Biotec
पैनेसिया बायोटेक ने DENSTAR प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस पहल का मकसद कंपनी की डेंगू वैक्सीन DengiAll® को सब-सहारा अफ्रीका में मंजूरी दिलाने और वैश्विक स्तर पर इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
IRB Infra
IRB ग्रुप ने बताया कि मई 2026 में उसकी टोल आय सालाना आधार पर 25% बढ़ी है। इसमें IRB Infrastructure Developers और उसकी InvIT इकाइयां- IRB Infrastructure Trust और IRB InvIT Fund शामिल हैं। बढ़ता टोल कलेक्शन कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।
Shanti Gold International
शांति गोल्ड इंटरनेशनल ने मुंबई के अंधेरी स्थित मरोल में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, 8 जून 2026 से शुरू हुए इस विस्तार के बाद उसकी उत्पादन क्षमता में करीब 4,000 किलोग्राम प्रति वर्ष की बढ़ोतरी होगी।
Oswal Pumps
ओसवाल पंप्स ने Walso Solar Solution Pvt Ltd में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 13.07 लाख अतिरिक्त इक्विटी शेयर 3.66 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस निवेश के बाद Walso Solar Solution में कंपनी की हिस्सेदारी और मजबूत हो गई है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।