Stocks to Watch: बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और RBL बैंक के शेयर सोमवार 6 मार्च को निवेशकों के रडार पर बने रह सकते हैं। इन तीनों बैंकों ने एक दिन पहले अपने मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट्स जारी किए हैं। इनमें इन तीनों बैंकों के ग्रोथ और डिपॉजिट्स में मजबूती देखने को मिली है।
1. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2 अप्रैल को जारी अपने बिजनेस अपडेट में बताया कि वित्त वर्ष 2026 के अंत तक उसका कुल ग्लोबल बिजनेस 13.93% बढ़कर ₹30.78 लाख करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹27.02 लाख करोड़ था।
शेयर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले सेशन में यह शेयर 0.8% गिरकर 250 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें करीब 16.5% की गिरावट आई है।
2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी सोमवार 2 अप्रैल को अपनी चौथी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कुल ग्लोबल बिजनेस 5.79% बढ़कर ₹23.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 6.52% की बढ़त दर्ज की गई।
ग्लोबल डिपॉजिट्स इस दौरान सालाना आधार पर 2.72% और तिमाही आधार पर 6.87% बढ़कर ₹13.06 लाख करोड़ रहे। वहीं ग्लोबल एडवांस 9.76% बढ़कर ₹10.78 लाख करोड़ हो गए। घरेलू स्तर पर बैंक का कुल कारोबार 10.39% बढ़कर ₹28.45 लाख करोड़ रहा। घरेलू एडवांस 10.06% बढ़कर ₹10.41 लाख करोड़ पर पहुंच गए।
CASA (करंट और सेविंग अकाउंट) में भी मजबूती दिखी है, जो सालाना आधार पर 7.9% और तिमाही आधार पर 10.82% बढ़कर ₹4.6 लाख करोड़ हो गया।
शेयर की बात करें तो यह पिछले सत्र में 0.6% की बढ़त के साथ ₹172.68 पर बंद हुआ। हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 9.7% की गिरावट आई है, लेकिन इस साल अब तक यह 12.4% चढ़ चुका है।
3. आरबीएल बैंक (RBL Bank)
प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने मार्च तिमाही में अपने ऑपरेशनल प्रदर्शन में स्थिर और मजबूत ग्रोथ दिखाई है। 31 मार्च 2026 तक बैंक का कुल कारोबार ₹2.5 लाख करोड़ के पार पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 24% की बढ़त को दिखाता है।
बैंक के कुल डिपॉजिट्स ₹1,39,037 करोड़ रहे, जो सालाना आधार पर 25% सालाना और तिमाही आधार पर 16% की ग्रोथ है। CASA पोर्टफोलियो ने खास तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया, जो सालाना 23% और तिमाही आधार पर 26% बढ़कर 46,723 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।
CASA रेशियो भी सुधरकर 33.60% हो गया, जो पिछली तिमाही के 30.90% से ज्यादा है। यह कम लागत वाले डिपॉजिट्स में सुधार को दिखाता है। शेयर प्रदर्शन की बात करें तो RBL Bank का शेयर पिछले सेशन में लगभग सपाट बढ़त के साथ ₹301.70 पर बंद हुआ। हालांकि इस साल अब तक इसमें करीब 4.31% की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।