Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू मार्केट में रौनक के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू मार्केट में काफी सुस्ती थी। मंगलवार 10 जून को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 53.49 प्वाइंट्स यानी 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 82391.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) महज 1.05 प्वाइंट्स यानी 0.00 फीसदी के उछाल के साथ 25104.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के आज कारोबारी नतीजे आएंगे तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
