Stocks to Watch: ट्रंप के स्वागत में मार्केट ग्रीन, इन शेयरों से इंट्रा-डे में बनेगा फटाफट तगड़ा पैसा

Stocks to Watch: घरेलू मार्केट में बुल्स की पकड़ बन नहीं पा रही है। चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार तीन दिनों तक हरियाली रही लेकिन फिर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट लाल हो गया। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो रिकॉर्ड हाई से ये 11.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stocks to Watch: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार एक बार फिर से बनने पहले दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हरियाली ही हरियाली है।

Stocks to Watch: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार एक बार फिर से बनने पहले दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हरियाली ही हरियाली है। घरेलू मार्केट की बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन खुले हैं। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 423.49 प्वाइंट्स यानी 0.55% की गिरावट के साथ 76,619.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.47% यानी 98.60 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,203.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा एक स्टॉक की लिस्टिंग हैं तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), जोमैटो, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, डिक्सन टेक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एलएंडटी फाइनेंस, एमसीएक्स इंडिया, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, ओबेरॉय रियल्टी और सनटेक रियल्टी आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।


इन कंपनियों के आ चुके हैं नतीजे

Wipro Q3 (Consolidated QoQ)

दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर विप्रो का कंसालिडेटेड आईटी सर्विसेज रेवेन्यू 0.4 फीसदी बढ़कर ₹22,285.1 करोड़, ईबीआईटी 4.5% उछलकर ₹3,899 करोड़, मार्जिन 0.70 फीसदी बढ़कर 17.5% पर पहुंच गया लेकिन डॉलर रेवेन्यू 1.2% गिरकर $262.91 करोड़ पर आ गया। चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 में कंपनी ने $260.2-265.5 करोड़ के आईटी सर्विसेज रेवेन्यू का अनुमान लगाया है। विप्रो ने 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Tech Mahindra Q3 (Consolidated QoQ)

दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर टेक महिंद्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.4% गिरकर ₹983.2 करोड़ और रेवेन्यू 0.2% गिरकर ₹13,285.6 करोड़ पर आ गया। वहीं दूसरी तरफ ईबीआईटी 5.5% उछलकर ₹1,350.2 करोड़, मार्जिन 0.60 फीसदी बढ़कर 10.2% पर पहुंच गया लेकिन डॉलर रेवेन्यू 1.3% गिरकर $156.75 करोड़ पर आ गया।

Kotak Mahindra Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 10% बढ़कर ₹3,304.8 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 9.8% बढ़कर ₹7,196.3 करोड़, प्रोविजन एंड कंटिजेंसीज 37.1% बढ़कर ₹794.1 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 0.43% से गिरकर 0.41% और ग्रॉस एनपीए 1.49% से गिरकर 1.50% पर आ गया। बैंक ने एनसीडी (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर) के जरिए ₹10 हजार करोड़ जुटाने की बात कही है।

RBL Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आरबीएल बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 86% गिरकर ₹33 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम 3% बढ़कर ₹1,585 करोड़, प्रोविजन एंड कंटिजेंसीज 159.5% बढ़कर ₹1,188.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ₹74 करोड़ के टैक्स खर्च से ₹224.9 करोड़ का टैक्स क्रेडिट हुआ। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 0.79% से गिरकर 0.53% पर आ गया लेकिन ग्रॉस एनपीए 2.88% से गिरकर 2.92% पर पहुंच गया।

Jio Financial Services Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.3% बढ़कर ₹294.8 करोड़ और रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹438.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Seshasayee Paper and Boards Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर शेषसायी पेपर एंड बोर्ड्स का प्रॉफिट 75.9% गिरकर ₹16.6 करोड़ और रेवेन्यू 8.9% गिरकर ₹431.3 करोड़ पर आ गया।

Supreme Petrochem Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सुप्रीम पेट्रोकेम का प्रॉफिट 5.4% बढ़कर ₹71.4 करोड़ और रेवेन्यू 18.3% बढ़कर ₹1,405.3 करोड़ पर पहुंच गया।

5paisa Capital Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 5पैस कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.2% बढ़कर ₹16.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 15%% गिरकर ₹85.3 करोड़ पर आ गया।

Rallis India Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रैलिस इंडिया का प्रॉफिट 54.2% गिरकर ₹11 करोड़ और रेवेन्यू 12.7% गिरकर ₹522 करोड़ पर आ गया।

Ramkrishna Forgings Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रामकृष्ण फोर्जिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.7% बढ़कर ₹99.6 करोड़ और रेवेन्यू 7.85% बढ़कर ₹1,073.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Indian Hotels Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इंडियन होटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.6% बढ़कर ₹632.5 करोड़ और रेवेन्यू 29% बढ़कर ₹2,533 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

KP Energy

केपी एनर्जी ने देवभूमि द्वारका में सिद्धपुर साइट पर 6.3 मेगावाट (चरण-XI) आईएसटीएस से जुड़ी पवन ऊर्जा परियोजना शुरू कर दी है। इसके साथ ही पूरी 252 मेगावाट परियोजना क्षमता चालू हो गई है।

Gland Pharma

ग्लैंड फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से हैदराबाद में कंपनी की पशमिलारम फैसिलिटी के लिए एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट मिली है जिससे निरीक्षण बंद होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी एफडीए ने 25 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक कंपनी की पशमिलारम फैसिलिटी में गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज का निरीक्षण किया था।

Camlin Fine Sciences

गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कैमलिन फाइन साइंसेज को भरूच इकाई में अपना कारोबार बंद करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई निकासी पानी में गंदगी पाए जाने, एयरेशन टैंक (गंदे पानी से प्रदूषित तत्वों को निकालने वाला टैंक) में न्यूनतम बॉयोमास मिलने, और ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के पास खुले में ईटीपी स्लज मिलने के चलते हुई है।

GMR Airports Infrastructure

दिसंबर 2024 में पैसेंजर ट्रैफिक सालाना आधार पर 9% और मासिक आधार पर 6% बढ़कर 1.08 करोड़ हो गया, जबकि विमानों की आवाजाही सालाना आधार पर 7% और मासिक आधार पर 5% बढ़कर 64,364 हो गई।

Minda Corporation

मिंडा कॉर्पोरेशन ने मौजूदा शेयरहोल्डर्स से फ्लैश इलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) में 49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

Fortis Healthcare

फोर्टिस हेल्थकेयर ने NYLIM जैकब बल्लास इंडिया फंड III एलएलसी की 15.86% हिस्सेदारी और एगिलस डायग्नोस्टिक्स में रिसर्जेंस पीई इन्वेस्टमेंट्स की 8.05% हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने इससे पहले दिसंबर 2024 में ही एगिलस में इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन की 7.61% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। ऐसे में अब कंपनी की पीई निवेशकों के पास से एगिलस में कुल 31.52% शेयरहोल्डिंग हासिल कर ली है और अब एगिलस में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 89.2% हो गई है।

Hitachi Energy

हिताची एनर्जी के बोर्ड ने पब्लिक इश्यू, राइट्स इश्यू, प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट, प्राइवेट प्लेसमेंट या एक या अधिक किश्तों में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए 4,200 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है।

Zydus Lifesciences

फार्मा कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी बाजार नियामक एफडीए से Usnoflast के चरण II (बी) क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। उस्नोफ्लैस्ट एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (एएलएस) के इलाज के लिए है।

Hyundai Motor India, TVS Motor Company

हुंडई मोटर इंडिया भारत में एडवांस्ड इलेक्ट्रिक तिपहिया और माइक्रो चारपहिया बनाने को लेकर टीवीएस मोटर के साथ हाथ मिलाने की संभावना तलाश रही है। हालांकि अभी किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है लेकिन हुंडई मोटर डिजाइन, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के पेशकश की क्षमता तलाश रही है तो टीवीएस मोटर गाड़ियों को बनाने और मार्केटिंग की संभावना तलाशेगी।

Dixon Technologies

डिक्सन टेक की सहायक कंपनी इस्मार्टयू इंडिया ने केएचवाई इलेक्ट्रॉनिक इंडिया के साथ एक बाइंडिंग एमओयू पर साइन किया है। इसके तहत इस्मार्टयू 133 करोड़ रुपये में केएचवाई से जमीन, बिल्डिंग, मशीनरी और अन्य टैंजिबल एसेट्स का अधिग्रहण करेगी।

Ashapura Minechem

आशापुरा माइनकेम की विदेशी सहायक कंपनी ने गिनी के किंडिया क्षेत्र में अपने फाको बॉक्साइट भंडार को मिलकर डेवलप करने के लिए चीन रेलवे के साथ एक लॉन्ग टर्म एमओयू किया है। एमओयू के अनुसार चीन रेलवे बॉक्साइट को निकालने और लॉजिस्टिक का काम संभालेगी जबकि आशापुरा सेल्स और मार्केटिंग का काम संभालेगी और प्रोजेक्ट के लिए क्वालिटी के आश्वासन के साथ टेक्निकल सपोर्ट मुहैया कराएगी।

Adani Energy Solutions

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने सुपरहाइट्स इंफ्रास्पेस के 100% इक्विटी शेयर हासिल करने के लिए अदाणी प्रॉपर्टीज के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है। सुपरहाइट्स इंफ्रास्पेस के पास मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 3,000 वर्ग मीटर जमीन को डेवलप करने का राइट्स है और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इस जमीन पर 220 केवी एक्स्ट्रा हाई-वोल्टेज (ईएचवी) सबस्टेशन डेवलप कर रही है।

DLF

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने डीएलएफ की पूर्ण स्वामित्व वाली सात सहायक कंपनियों- एमोन एस्टेट्स, कैलिस्टा रियल एस्टेट्स, शेवेलियर बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन्स, इरास्मा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, हेस्टिया रियल्टर्स, लाराइन बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन्स और स्निग्धा को डीएलएफ की एक सहायक कंपनी डीएलएफ साउदर्न टाउन्स में विलय की मंजूरी दे दी है।

Unitech

यूनीटेक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पूर्ण मालिकाना हक वाली यूनीटेक पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (UPTL) की 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी है। यह 50.89 करोड़ रुये में Auro Infra को बिक्री करेगी।

बल्क डील्स

Apex Ecotech

स्ट्रैटेजिक सिक्स्थ सेंस कैपिटल फंड ने एपेक्स इकोटेक में 68,800 इक्विटी शेयर 147.21 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे हैं।

Kamdhenu Ventures

एएल महा इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी-ओनिक्स स्ट्रैटेजी ने 17 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर कामधेनु वेंचर्स के 39.63 लाख शेयर खरीदे।

Spacenet Enterprises India

मोतीलाल ओसवाल फिनवेस्ट ने 7.32 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर स्पेसनेट में के 64.99 लाख शेयर बेचे हैं।

लिस्टिंग

आज लक्ष्मी डेंटल के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग है तो बारफ्लेक्स पॉलीफिल्म्स के शेयरों की एंट्री एनएसई एसएमई पर होगी।

एक्स-डेट

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस, नवा के स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट है और आईएमपी पावर्स के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की भी।

F&O Ban

कैन फिन होम्स, आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एंजेल वन, बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, कल्याण ज्वैलर्स, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।