Stocks to Watch: आज, 3 जुलाई को D-Mart, PB Fintech, Bajaj Finance समेत इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी उठापटक
Stocks to Watch: 3 जुलाई को SME सेगमेंट में एक लिस्टिंग है, वहीं महिंद्रा ग्रुप की 5 कंपनियों को मिलाकर 33 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इसके अलावा शेयर बाय-बैक के लिए एक्स-ट्रेड करेंगे।
कंपनियों की ओर से एक दिन पहले दी गई जानकारियों, नए डेवलपमेंट की खबर पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा।
शुक्रवार, 3 जुलाई को Bajaj Finance, PB Fintech, Union Bank of India, Avenue Supermarts, Adani Enterprises समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले Q1 के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया था। वहीं कुछ ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा SME सेगमेंट में एक लिस्टिंग है, वहीं महिंद्रा ग्रुप की 5 कंपनियों को मिलाकर 33 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए जानते हैं किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है...
इन शेयरों पर रखें नजर
Bajaj Finance: अप्रैल-जून 2026 (Q1) में कंपनी के कस्टमर सालाना आधार पर 10.65 करोड़ से बढ़कर 12.44 करोड़ हो गए। इस तरह कस्टमर बेस में 51 लाख की बढ़ोतरी हुई। नए लोन 1.3 करोड़ से 20% बढ़कर 1.61 करोड़ हो गए। AUM ₹4.41 लाख करोड़ से 24% बढ़कर ₹5.46 लाख करोड़ हो गया। डिपॉजिट बुक ₹68,500 करोड़ रही।
Union Bank of India: Q1 में कुल ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 7.47% बढ़कर ₹23.79 लाख करोड़ हो गया। कुल ग्लोबल डिपॉजिट 3.5% बढ़कर ₹12.83 लाख करोड़ हो गए। ग्लोबल एडवांसेज 12.50% बढ़कर ₹10.96 लाख करोड़ हो गए। कुल घरेलू बिज़नेस 7.64% बढ़कर ₹23.43 लाख करोड़, कुल घरेलू डिपॉजिट 3.49% बढ़कर ₹12.82 लाख करोड़ और घरेलू एडवांसेज 13.11% बढ़कर ₹10.61 लाख करोड़ हो गए।
Central Bank of India: Q1 में डिपॉजिट एक साल पहले से 11.66% बढ़कर ₹4.78 लाख करोड़ हो गए। कुल बिजनेस 18.36% बढ़कर ₹8.33 लाख करोड़ हो गया। ग्रॉस एडवांसेज 28.77% बढ़कर ₹3.54 लाख करोड़ हो गए।
Punjab National Bank: Q1 में ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 10.32% बढ़कर ₹29.99 लाख करोड़ हो गया। घरेलू बिजनेस 9.91% बढ़कर ₹28.75 लाख करोड़ हो गया। ग्लोबल डिपॉजिट 8.52% बढ़कर ₹17.24 लाख करोड़ और घरेलू डिपॉजिट 8.63% बढ़कर ₹16.70 लाख करोड़ के रहे।
Hindustan Zinc: Q1 में माइन किए गए मेटल का प्रोडक्शन एक साल पहले से 1% बढ़कर 2.68 लाख टन हो गया। बिक्री-योग्य मेटल का प्रोडक्शन 4% बढ़कर 2.60 लाख टन हो गया। रिफाइंड जिंक का प्रोडक्शन 6% बढ़कर 2.13 लाख टन और रिफाइंड लेड का प्रोडक्शन 2% घटकर 47,000 टन दर्ज किया गया।
Avenue Supermarts: Q1 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू एक साल पहले से 15.1% बढ़कर ₹18,343.49 करोड़ हो गया। जून 2026 तक स्टोर बढ़कर 503 हो गए।
PC Jeweller: Q1 में कंपनी ने रेवेन्यू में सालाना आधार पर 21% की ग्रोथ देखी। बकाया कर्ज में 24% की कमी दर्ज की गई।
M&M Financial Services: Q1 में कुल डिस्बर्समेंट (वितरण) सालाना आधार पर 21% बढ़कर लगभग ₹15,560 करोड़ रहने का अनुमान है। बिजनेस एसेट्स 12% बढ़कर लगभग ₹1.37 लाख करोड़ के रहे।
UCO Bank: Q1 में कुल बिजनेस सालाना आधार पर 15.46% बढ़कर ₹6.05 लाख करोड़ हो गया। कुल एडवांसेज 21.33% बढ़कर ₹2.73 लाख करोड़ और कुल डिपॉजिट 11.04% बढ़कर ₹3.32 लाख करोड़ हो गए।
Tata Motors Passenger Vehicles: Q1 में JLR की कुल होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 9.2% घटकर 79,300 यूनिट रही। कुल रिटेल बिक्री 15.3% घटकर 80,000 यूनिट रही।
Bharat Petroleum Corporation: BPCL की सब्सिडियरी BPRL वेंचर्स BV ने IBV ब्राजील पेट्रोलियो लिमिटाडा में बाकी की 39.14% हिस्सेदारी 2,312 करोड़ रुपये में खरीदी है।
PB Fintech: CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि टेमासेक होल्डिंग्स की सब्सिडियरी मैकरीची इनवेस्टमेंट्स ब्लॉक डील के जरिए PB फिनटेक में 1.19 करोड़ शेयर, या 2.6 प्रतिशत हिस्सेदारी, 1,908 करोड़ रुपये में बेच सकती है।
Jammu & Kashmir Bank: बैंक ने SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी एग्रीमेंट किए हैं, ताकि अपने ब्रांच नेटवर्क के जरिए उनके इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की सर्विस और बिक्री कर सके।
Titagarh Rail Systems: कंपनी ने TuTr हाइपरलूप प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन एग्रीमेंट किया है। TuTr हाइपरलूप एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो हाइपरलूप प्रोपल्शन और एडवांस्ड मोबिलिटी टेक्नोलॉजी में माहिर है। इस सहयोग का मकसद अपनी तरह के पहले हाइपरलूप टेक्नोलॉजी-बेस्ड माल ढुलाई समाधान विकसित करना है।
BLS E-Services: कंपनी ने 157 करोड़ रुपये में अतयाति टेक्नोलोजिज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।
Adani Enterprises: अदाणी एंटरप्राइजेज और इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग (IRH) ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 50:50 का जॉइंट वेंचर बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट में सालाना 4 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) क्षमता वाली एल्यूमिना रिफाइनरी, 2 MMTPA क्षमता वाला एल्युमीनियम स्मेल्टर और 1 MMTPA क्षमता वाला डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग पार्क शामिल है। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट दो चरणों में बनाया जाएगा, जिनमें क्रमशः 66,000 करोड़ रुपये और 44,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 2 जुलाई को 3,034.68 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर अपना QIP इश्यू खोला।
Sterlite Technologies: कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। QIP इश्यू में मोतीलाल ओसवाल, नोमुरा, HSBC, बैंक ऑफ इंडिया, ऑक्सबो, थिंक इनवेस्टमेंट्स, बंधन और मैन्युलाइफ समेत कई घरेलू और ग्लोबल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया।
LG Electronics India: GST अथॉरिटी ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है और 116.72 करोड़ रुपये (58.36 करोड़ रुपये का टैक्स और 58.36 करोड़ रुपये का जुर्माना) की प्रस्तावित मांग को रद्द कर दिया है।मई 2026 में जारी कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया था कि FY2021-22 के दौरान GST रिटर्न के बीच मिलान में अंतर के कारण इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का जरूरत से ज्यादा लाभ उठाया गया। अब इन आरोपों पर कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया गया है।
बल्क डील्स
AWL Agri Business: ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने AWL एग्री बिजनेस में 234.13 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 1.3 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियनसुपर ने AWL एग्री बिजनेस में 297.32 करोड़ रुपये में 1.65 करोड़ शेयर बेचे।
कैंटबिल रिटेल इंडिया: थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड LP ने अपैरल कंपनी कैंटबिल रिटेल इंडिया में 9 लाख शेयर 22.68 करोड़ रुपये में बेचे।
क्रॉप लाइफ साइंस: कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर चुनीलाल समाजुभाई विरोलिया ने प्रमोटरों से क्रॉप लाइफ साइंस के 4.8 लाख शेयर 2.06 करोड़ रुपये में खरीदे। दूसरी ओर, प्रमोटर राजेशकुमार व्रजलाल लुनागरिया ने 1.76 लाख शेयर 74.8 लाख रुपये में बेचे। विजयगौरी अश्विनकुमार लुनागरिया ने 1.92 लाख शेयर 81.6 लाख रुपये में बेचे। सुमिता आर लुनागरिया ने 1.12 लाख शेयर 49.84 लाख रुपये में बेचे हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।