Get App

Stocks to Watch: आज, 3 जुलाई को D-Mart, PB Fintech, Bajaj Finance समेत इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी उठापटक

Stocks to Watch: 3 जुलाई को SME सेगमेंट में एक लिस्टिंग है, वहीं महिंद्रा ग्रुप की 5 कंपनियों को मिलाकर 33 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इसके अलावा शेयर बाय-बैक के लिए एक्स-ट्रेड करेंगे।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 03, 2026 पर 8:47 AM
Stocks to Watch: आज, 3 जुलाई को D-Mart, PB Fintech, Bajaj Finance समेत इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी उठापटक
कंपनियों की ओर से एक दिन पहले दी गई जानकारियों, नए डेवलपमेंट की खबर पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा।

शुक्रवार, 3 जुलाई को Bajaj Finance, PB Fintech, Union Bank of India, Avenue Supermarts, Adani Enterprises समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले Q1 के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया था। वहीं कुछ ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा SME सेगमेंट में एक लिस्टिंग है, वहीं महिंद्रा ग्रुप की 5 कंपनियों को मिलाकर 33 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए जानते हैं किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है...

इन शेयरों पर रखें नजर

Bajaj Finance: अप्रैल-जून 2026 (Q1) में कंपनी के कस्टमर सालाना आधार पर 10.65 करोड़ से बढ़कर 12.44 करोड़ हो गए। इस तरह कस्टमर बेस में 51 लाख की बढ़ोतरी हुई। नए लोन 1.3 करोड़ से 20% बढ़कर 1.61 करोड़ हो गए। AUM ₹4.41 लाख करोड़ से 24% बढ़कर ₹5.46 लाख करोड़ हो गया। डिपॉजिट बुक ₹68,500 करोड़ रही।

Union Bank of India: Q1 में कुल ग्लोबल बिजनेस सालाना आधार पर 7.47% बढ़कर ₹23.79 लाख करोड़ हो गया। कुल ग्लोबल डिपॉजिट 3.5% बढ़कर ₹12.83 लाख करोड़ हो गए। ग्लोबल एडवांसेज 12.50% बढ़कर ₹10.96 लाख करोड़ हो गए। कुल घरेलू बिज़नेस 7.64% बढ़कर ₹23.43 लाख करोड़, कुल घरेलू डिपॉजिट 3.49% बढ़कर ₹12.82 लाख करोड़ और घरेलू एडवांसेज 13.11% बढ़कर ₹10.61 लाख करोड़ हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें