Stocks to Watch: आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में भारी उठा-पटक दिख सकती है लेकिन गिफ्ट निफ्टी से भारतीय मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 452.44 प्वाइंट्स यानी 0.54% की फिसलन के साथ 83,606.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 120.75 प्वाइंट्स यानी 0.47% की गिरावट के साथ 25,517.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज सात स्टॉक्स की लिस्टिंग है और अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
