Stocks to Watch: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज वैश्विक एशियाई मार्केट में गिरावट के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की मंथली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 296.28 प्वाइंट्स यानी 0.36% की गिरावट के साथ 81,185.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 86.70 प्वाइंट्स यानी 0.35% की फिसलन के साथ 24,768.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के कल यानी शनिवार 2 अगस्त को आएंगे और कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
