Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज फिर मार्केट में तेज बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं और इस प्रकार लगातार पांचवे महीने मार्केट कमजोर दिख रहा। एक कारोबारी दिन पहले यानी गुरुवार 27 फरवरी को निफ्टी के पांच इंडेक्सेज की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट में काफी सुस्ती रही। 27 फवररी को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 10.31 प्वाइंट्स यानी 0.01% चढ़कर 74612.43 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.01% यानी 2.50 प्वाइंट्स फिसलकर 22545.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
