Stocks to Watch: 8 लिस्टिंग्स मिलाकर 25 स्टॉक्स; Orient Cables, HDFC Bank, DLF और TCS समेत ये शेयर आज फोकस में
Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 05 अक्टूबर को घरेलू स्टॉक मार्केट में गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज ओरिएंट केबल्स (Orient Cables) समेत आठ स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ इंट्रा-डे में आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), डीएलएफ (DLF), टीसीएस (TCS) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) समेत 25 शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 1 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 570.59 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 71,909.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.88% की फिसलन के साथ 22,421.95 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 146.50 प्वाइंट्स यानी 0.65% की बढ़त के साथ 22,637.50 पर है। चूंकि आज आरबीआई के मौद्रिक नीतियों के कमेटी की बैठक शुरू हुई है तो इसका मार्केट पर असर दिख सकता है।
एक कारोबारी दिन पहले 1 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 570.59 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 71,909.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.88% की फिसलन के साथ 22,421.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Manipal Payment and Identity Solutions Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 129.05% बढ़कर ₹77.7 करोड़ और रेवेन्यू 47.8% उछलकर ₹419 करोड़ पर पहुंच गया।
Pranav Constructions Q1 (Consolidated YoY)
जून 2026 तिमाही में प्रणव कंस्ट्रक्शंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 45.7% बढ़कर ₹14.4 करोड़ और रेवेन्यू 15.7% उछलकर ₹164.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Bharat Coking Coal (September YoY)
सितंबर महीने में सालाना आधार पर कच्चे कोयले का कुल उत्पादन 20.7% बढ़कर 2.57 मिलिटन टन (MT), कोकिंग कोल का उत्पादन 21.5% उछलकर 2.49 MT, नॉन-कोकिंग कोल प्रोडक्शन 0.2% गिरकर 0.07 MT और टोटल ऑफटेक (रॉ कोल) प्रोडक्शन 13.7% बढ़कर 3.15 MT पर पहुंच गया।
HDFC Bank
आरबीआई ने 27 अक्टूबर से तीन साल के लिए एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ के तौर पर अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके बाद बोर्ड ने अनूप बागची को बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। अभी अनूप बागची ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं।
DLF
गुरुग्राम में डीएलएफ के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट द ऑरेवा (The Aureva) के सभी यूनिट्स लगभग ₹1,985 करोड़ में बिक गए।
Aurobindo Pharma
ऑरोबिंदो फार्मा को अमेरिका में 2 mg, 4 mg, 6 mg, 8 mg, 10 mg और 12 mg की पेरामपेनेल (Perampanel) टैबलेट बनाने और बेचने के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से फाइनल मंजूरी मिल गई है। यह प्रोडक्ट कैटलिस्ट फार्मास्यूटिकल्स की रेफरेंस लिस्टेड ड्रग (RLD) फाइकोम्पा (Fycompa) टैबलेट के बायोइक्विवेलेंट और थेराप्यूटिकली इक्विवेलेंट है और इसे Q3FY27 में लॉन्च किया जाएगा। पेरामपेनेल टैबलेट मिग्री के इलाज के लिए है।
Knack Packaging
नैक पैकेजिंग को अमेरिका की एक बड़ी एनिमल न्यूट्रिशन और फीड कंपनी से तीन साल के लिए ₹150 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी सालाना करीब 6 करोड़ PLWPP बैग और पिंच-बॉटम बैग जैसे पैकेजिंग मटीरियल सप्लाई करेगी।
Tata Consultancy Services (TCS)
टीसीएस ने बेस्ट बाय (Best Buy) के साथ एक एग्रीमेंट का ऐलान किया है, जिसके तहत टीसीएस को भारत में बेस्ट बाय के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) मिलेंगे।
Bharat Coking Coal
भारत कोकिंग कोल को धनबाद के एडिशनल कलेक्टर से एक सर्टिफिकेट प्रोसीडिंग का नोटिस मिला है, जोकि कि ₹3,816.83 करोड़ के बकाए से जुड़ा है। इसे लेकर कंपनी कानूनी विकल्पों पर गौर कर रही है।
Hindalco Industries
एलुकेम कंपनीज और हिंडाल्को ने मिलकर एलुकेम कंपनीद इंक और उसके स्पेशलिटी कैल्साइंड और टैबुलर एल्यूमिना बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए इक्विटी परचेज एग्रीमेंट को खत्म करने का फैसला किया है। यह डील पूरी होने में देरी के चलते हुआ और इस देरी पर दोनों पक्षों का कोई नियंत्रण नहीं था।
Bajaj Finance
बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए ₹11,700 करोड़ तक की पूंजी जुटाने और प्रमोटर बजाज फिनसर्व को वारंट्स के प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹5,800 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है। इन वारंट्स को बराबर संख्या में इक्विटी शेयरों में बदला जा सकेगा।
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
रेल विकास निगम को ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) से रोलिंग स्टॉक के लिए IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का लेटर ऑफ़ अवार्ड (LOA) मिला था। अब इस ऑर्डर को ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आपसी सहमति से और बिना किसी वित्तीय नुकसान के रद्द कर दिया है।
Punjab National Bank (PNB)
पीएनबी के कंपनी सेक्रेटरी को सेबी के इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट से एक एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर मिला है। यह लेटर बैंक के तीन लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों यानी कुल छह लोग की तरफ से 24 जून और 6 अगस्त 2024 के बीच बैंक के शेयरों में ट्रेडिंग के दौरान इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में मिला है। हालांकि यह वॉर्निंग लेटर ही है और इसमें बैंक पर कोई वित्तीय जुर्माना नहीं लगाया गया है।
Sudarshan Chemical Industries
सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज ने सुदर्शन यूरोप BV से सुदर्शन कलरेंट्स इंडिया में 15.89% हिस्सेदारी ₹150.76 करोड़ में खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में सुदर्शन केमिकल के कुछ ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में महाराष्ट्र के जीएसटी अधिकारियों ने तलाशी ली।
Nirlon
INRE फंड II ने निहार नंदन नीलेकणि से प्रति शेयर ₹615 के भाव पर ₹142.98 करोड़ में निर्लोन के 23.25 लाख शेयर (2.58% हिस्सेदारी) खरीदी। जून 2026 तक इन्फोसिस के को-फाउंडर और नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नंदन नीलेकणि के बेटे निहार नंदन नीलेकणि के पास निर्लोन में 2.62% हिस्सेदारी थी।
Elevate Campuses
मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड ने प्रति शेयर ₹340.14 के भाव पर एलीवेट कैंपस के 9.98 लाख शेयर (0.59% हिस्सेदारी) ₹33.97 करोड़ में खरीदे।
Simplex Infrastructures
केडिया सिक्योरिटीज ने प्रति शेयर ₹239.78 के भाव पर सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के 5 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी ) ₹11.98 करोड़ में बेच दिए।
AceVector, Orient Cables, Runwal Enterprises, German Green Steel & Power
आज ऐसवेक्टर, ओरिएंट केबल्स, रुनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
Bench Mark Infotech Services, Himalayan Solar, Dudani Retail, Sai Urja Indo Ventures
बेंचमार्क इंफोटेक सर्विसेज और हिमालयन सोलर के शेयर आज एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे तो डुडानी रिटेल और साई ऊर्जा इंडो वेंचर्स के शेयर बीएसई एसएमई पर।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।