Stocks to Watch: पांच लिस्टिंग्स, Tata Motors और Paytm समेत इन शेयरों पर इंट्रा-डे में रखें नजर

Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का संकेत मिल रहा है। आज पांच स्टॉक्स की लिस्टिंग है। इसके अलावा इंट्रा-डे में आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 8:12 AM
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 26 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 329.06 प्वाइंट्स यानी 0.40% की तेजी के साथ 81,635.91 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 97.65 प्वाइंट्स यानी 0.39% के उछाल के साथ 24,967.75 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में काफी तेज उठा-पटक के आसार हैं। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 26 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 329.06 प्वाइंट्स यानी 0.40% की तेजी के साथ 81,635.91 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 97.65 प्वाइंट्स यानी 0.39% के उछाल के साथ 24,967.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो पांच स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर

इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

आज श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी, पंजाब कम्युनिकेशंस और केडीजे हॉलिडेस्केप्स एंड रिजॉर्ट्स जून तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Sai Life Sciences

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीपीजी एशिया VII एसएफ ब्लॉक डील के जरिए साई लाइफ साइंसेज में अपनी पूरी 14.72% हिस्सेदारी (3.07 करोड़ इक्विटी शेयर) बेच सकती है। यह सौदा करीब ₹2,500 करोड़ का हो सकता है और फ्लोर प्राइस ₹860 प्रति शेयर तय है।

Aditya Birla Capital

आरबीआई ने आदित्य बिड़ला कैपिटल को विशाखा मूल्ये को पांच साल के लिए सीएमडी और राकेश सिंह को 22 जुलाई 2027 तक के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ (एनबीएफसी) बनाने की मंजूरी दी है।

Tata Motors

एनसीएलटी, मुंबई ने टाटा मोटर्स, टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और उनसे जुड़े शेयरहोल्डर्स के बीच कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है।

UCO Bank, Central Bank of India, Punjab & Sind Bank, Indian Overseas Bank

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने चार पीएसयू बैंकों- यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए गोल्डमैन सैक्स को एकमात्र बैंकर नियुक्त किया है।

Protean eGov Technologies

प्रोटीन ईजीओवी टेक्नोलॉजीज को सर्विस प्रोवाइडर के रूप में जिला स्तरीय आधार सेवा केंद्र (एएसके) सेटअप करने और चलाने के लिए UIDAI से ₹1,160 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

Navin Fluorine International

नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल के सीईओ (सीडीएमओ बिजनेस) राजेंद्र साहू ने नए मौकों की तलाश में इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 20 सितंबर, 2025 से प्रभावी है। उनकी जगह विजय कैवार को मिली है।

3M India

3एम इंडिया के बोर्ड ने असीम जोशी को कंपनी का प्रेसिडेंट और एमडी (डेजिनेट) बनाने की मंजूरी दे दी है, जो 13 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा।

Jammu & Kashmir Bank

जम्मू एंड कश्मीर बैंक के बोर्ड ने शंकरसुब्रमण्यम कृष्णन को 26 मार्च, 2028 तक के कार्यकाल के लिए बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। इस पर अभी आरबीआई की मंजूरी लेनी होगी। कृष्णन अभी बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक हैं।

Great Eastern Shipping Company

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने 2010 में बनी लगभग 1,64,715 dwt क्षमता वाले स्वेजमैक्स क्रूड कैरियर को खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी दिसंबर 2025 तक कंपनी के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी ने दिसंबर 2025 तक कंपनी के बेड़े में एक सेकंडहैंड कामसरमैक्स ड्राई बल्क कैरियर भी शामिल हो सकता है जिसके लिए कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2025 में हुआ था। इन दोनों के शामिल होने के बाद कंपनी के बेड़े में 40 वेसेल्स यानी जहाज हो जाएंगे जिनकी कुल क्षमता 32.9 लाख dwt होगी।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने नासिक में एक नई प्रॉपर्टी-कीज सिलेक्ट बाय लेमन ट्री होटल्स-के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। इस प्रॉपर्टी को इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स संभालेगी।

Suraj Estate Developers

सूरज एस्टेट डेवलपर्स ने मुंबई के लोअर परेल में ₹6.44 करोड़ में 644 वर्ग मीटर जमीन खरीदा है। इस जमीन को पास के अंबावत भवन प्रोजेक्ट के साथ मिलाने का प्रस्ताव है, जिसके चलते 1,310 वर्ग मीटर जमीन हो जाएगी और यहां बिक्री लायक 32 हजार वर्ग फुट एरिया तैयार हो सकता है। इसमें ₹130 करोड़ की ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) का अनुमान है।

One 97 Communications (Paytm)

टीएम के बोर्ड ने सहायक कंपनी पेटीएम मनी में ₹300 करोड़ और राइट्स इश्यू के जरिए पेटीएम सर्विसेज में ₹155 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कंपनी ने आंतरिक तौर पर ग्रुप-लेवल पर कारोबारी ढांचे में बदलाव का भी ऐलान किया है। साथ ही बोर्ड ने सहयोगी कंपनी फोस्टर पेमेंट नेटवर्क्स के सभी इक्विटी शेयरों को पेटीएम फाइनेंशियल सर्विसेज और अन्य शेयरधारकों से ₹61 करोड़ में पेटीएम को देने को भी मंजूरी दे दी है जिसके बाद फोस्टर पेमेंट पेटीएम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी फर्स्ट गेम्स टेक्नोलॉजी में 55% हिस्सेदारी ₹140 करोड़ में पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज से पेटीएम सर्विसेज को देने की मंजूरी दे दी है।

बल्क डील्स

Tamil Nadu Newsprint and Papers

एलआईसी ने ₹171 प्रति शेयर के भाव पर तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स के 4 लाख शेयर (0.58% हिस्सेदारी) बेचे हैं। जून 2025 तक एलआईसी के पास कंपनी में 1.8% हिस्सेदारी (12.46 लाख शेयर) थी।

Capital Infra Trust

सीआईएम इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट की सीआईएम इन्वेस्टमेंट फंड आईसीएवी ने कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट में ₹79.45 प्रति यूनिट के भाव पर 29.2 लाख यूनिट (कुल आउटस्टैंडिंग यूनिट के 1.06% के बराबर) खरीदी हैं।

लिस्टिंग

आज विक्रम सोलर, पटेल रिटेल, जेम ऐरोमैटिक्स, और श्रीजी शिपिंग ग्लोबल के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। इसके अलावा एलजीटी बिजनेस कनेक्शंस की बीएसई एसएमई पर भी एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज वेदांता, बजाज स्टील इंडस्ट्रीज, इमामी पेपर मिल्स, गरवारे टेक्निकल फाइबर्स, जिलेट इंडिया, जय भारत मारुति, जेबीएम ऑटो, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, प्रेमको ग्लोबल, एसकेएम एग प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट और ट्रांसपेक इंडस्ट्री के डिविडेंड की एक्स-डेट है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और करूर वैश्य बैंक के बोनस की तो अरुणिस एबोड के राइट्स की आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, और आरबीएल बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट अब एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।