Stocks to Watch: दो लिस्टिंग्स; खास वजहों से Yes Bank, Senco Gold और HDFC Bank समेत इनमें तेज हलचल के आसार
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ येस बैंक (Yes Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), जीके एनर्जी (GK Energy) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 28.50 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 24,326.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 03 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 77,763.91 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,270.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
तिमाही कारोबारी अपडेट
HDFC Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक का ग्रास एडवांसेज 15.4% बढ़कर ₹30.61 लाख करोड़, डिपॉजिट्स 14.7% उछलकर ₹31.70 लाख करोड़ और सीएएसए डिपॉजिट्स 9.4% उछलकर ₹10.25 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Kotak Mahindra Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एडवांसेज 15.1% बढ़कर ₹5.12 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 11.7% उछलकर ₹5.72 लाख करोड़ और सीएएसए डिपॉजिट्स 10.2% उछलकर ₹2.31 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
IndusInd Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज 2.3% फिसलकर ₹3.26 लाख करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान बैंक का टोटल डिपॉजिट्स 4.5% उछलकर ₹4.15 लाख करोड़ पर पहुंचा तो सीएएसए रेश्यो 31.5% से गिरकर 29.5% पर आ गया।
Yes Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर येस बैंक का लोन एंड एडवांसेज 18.4% बढ़कर ₹2.85 लाख करोड़, डिपॉजिट्स 14.3% उछलकर ₹3.15 लाख करोड़ और सीएएसए 14.3% उछलकर ₹1.03 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
CreditAccess Grameen Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण का डिस्बर्समेंट्स 11.9% बढ़कर ₹6,107 करोड़, बॉरोअर एडीशंस 17.5% उछलकर 2.5 लाख और ग्रास लोन पोर्टफोलियो 16.4% बढ़कर ₹30,319 करोड़ पर पहुंच गया।
Karur Vysya Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर करूर वैश्य बैंक का टोटल बिजनेस 15.94% बढ़कर ₹2.27 लाख करोड़, एडवांसेज 17.12% उछलकर ₹1.04 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 14.94% बढ़कर ₹1.22 लाख करोड़ और सीएएसए डिपॉजिट्स 15.26% बढ़कर ₹33,777 करोड़ पर पहुंच गया।
Utkarsh Small Finance Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रास लोन पोर्टफोलियो 2% बढ़कर ₹19,612 करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 2.6% उछलकर ₹22,053 करोड़, सीएएसए डिपॉजिट्स 15.1% बढ़कर ₹4,867 करोड़ और सीएएसए रेश्यो 19.7% से 22.1% पर पहुंच गया।
Bandhan Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बंधन बैंक का लोन एंड एडवांसेज 16.4% बढ़कर ₹1.55 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 6.6% उछलकर ₹1.64 लाख करोड़, सीएएसए डिपॉजिट्स 15.8% बढ़कर ₹48,478 करोड़ और सीएएसए रेश्यो 29.4% से 27.06% पर पहुंच गया।
RBL Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरबीएल बैंक का ग्रास एडवांसेज 21% बढ़कर ₹1.17 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 11% उछलकर ₹1.24 लाख करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान सीएएसए रेश्यो 32.5% से गिरकर 29.2% पर आ गया।
IDBI Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीबीआई बैंक का टोटल बिजनेस 15% बढ़कर ₹5.84 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 10% उछलकर ₹3.25 लाख करोड़, नेट एडवांसेज 22% बढ़कर ₹2.59 लाख करोड़ और सीएएसए डिपॉजिट्स 7% चढ़कर ₹1.42 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Suryoday Small Finance Bank Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रास एडवांसेज 32.5% बढ़कर ₹14,374 करोड़, डिस्बर्समेंट्स 30.6% उछलकर ₹2,954 करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 29.4% बढ़कर ₹14,634 करोड़ पर पहुंच गया।
Senco Gold Q1 (YoY)
जून 2026 तिमाही में सेन्को गोल्ड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 60%, रिटेल रेवेन्यू 48%, सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 38%, डायमंड ज्वेलरी सेल्स वैल्यू 40% और डायमंड वॉल्यूम 15% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी ने जून तिमाही में 8 नए शोरूम खोले और इसके पास अब 2-8 स्टोर्स हो गए। कंपनी ने सितंबर तिमाही के सुस्त होने के आसार जताए और इसका फोकस मार्जिन बचाने पर है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Shakti Pumps (India), GK Energy
शक्ति पंप्स को महाराष्ट्र में 'मागेल त्याला सौर कृषि पंप योजना' के तहत 3 HP, 5 HP और 7.5 HP क्षमता वाले 15,000 ऑफ-ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम (SPWPS) के लिए महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (MSEDCL) से ₹353.89 करोड़ तो जीके एनर्जी को 10,000 ऑफ-ग्रिड DC SPWPS के लिए ₹235.92 करोड़ का ऑर्डर मिला है। दोनों को इस पर 60-60 दिनों में काम पूरा करना है।
Rubicon Research
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 29 जून से 3 जुलाई, 2026 तक मध्य प्रदेश के पीथमपुर में रूबिकॉन रिसर्च की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का बिना पहले से सूचना दिए जांच की। इसके बाद अमेरिकी रेगुलेचर ने कंपनी को दो ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया।
Prestige Estates Projects
प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने मुंबई में कमर्शियस प्रोजेक्ट डेवलप कर रही एडवेंट कन्वेंशन एंड होटल्स इंटरनेशनल में 50% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट किया है।
ICICI Prudential Life Insurance Company
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी बीमा नियामक इरडा के पास प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स को प्रमोटर से इन्वेस्टर की कैटेगरी में बदलने के लिए आवेदन करेगी।
Innovision
इनोविजन को एनएचएआई से सिरोही बहाली फी प्लाजा के लिए यूजर फी कलेक्शन एजेंसी के तौर पर काम करने के लिए ₹102.27 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है।
NBCC (India)
एनबीसीसी (इंडिया) को नवोदय विद्यालय समिति और ओडिशा सरकार से ₹132.28 करोड़ के तीन ऑर्डर मिले हैं।
PTC India, NTPC Green Energy
पीटीसी इंडिया ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के साथ एक बाइलेटरल एग्रीमेंट के तहत 1,200 MW सोलर पावर खरीदने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है।
Supriya Lifescience
कस्टम्स डिपार्टमेंट की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन और इंटेलिजेंस ब्रांच ने सुप्रिया लाइफसाइंस के जनरल मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) श्रीकांत श्रीधरन के खिलाफ जांच शुरू की है जिसके बाद चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (CMM) कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
Bliss GVS Pharma
ब्लिस जीवीएस फार्मा के बोर्ड ने राहुल अदाकमोल (Rahul Adakmol) को 15 जुलाई से कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है। नरसिम्हा शिब्रूर कामथ 14 जुलाई को सीईओ का पद छोड़ देंगे लेकिन वह कंपनी के एमडी के तौर पर काम करते रहेंगे।
Fortis Healthcare
फोर्टिस हेल्थकेयर ने ओडिशा के कटक में त्रिशूलिया के डियोन रिवरसाइड टाउनशिप में बनने वाले 300-बेड वाले ग्रीनफील्ड मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए डियोन ग्रुप के साथ O&M (ऑपरेशन्स एंड मैनेजमेंट) एग्रीमेंट किया है।
Manappuram Finance
दीपक रेड्डी ने नए मौकों की तलाश में मणप्पुरम फाइनेंस के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। इस साल के आखिरी तक वह कंपनी में बना रहेंगे।
Enviro Infra Engineers
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स को उत्तर प्रदेश जल निगम से 45 MLD क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए ₹126.78 करोड़ और और 60 MLD क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए ₹130.14 करोड़ के दो लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिले हैं।
बल्क डील्स
PB Fintech
टेमासेक होल्डिंग्स की सब्सिडियरी मैकरीची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने पीबी फिनटेक के 1.01 करोड़ इक्विटी शेयर (2.2% हिस्सेदारी) ₹1,632.98 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,604.12 के भाव पर बेचे। मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार मैकरीची इन्वेस्टमेंट्स के पास पीबी फिनटेक में 6.47% हिस्सेदारी थी।
लिस्टिंग
आज आस्था स्पिंटेक्स की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो एडोन एग्रो कमोडिटीज के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।
एक्स-डेट
सुंदरम फाइनेंस, डीसीएम श्रीराम इंटरनेशनल, डीजे मीडियाप्रिंट एंड लॉजिस्टिक्स और पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।