Stocks to Watch after Budget Day: अधिकतर एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रौनक के संकेत मिल रहे है। वैसे एक कारोबारी दिन पहले बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर एसटीटी को बढ़ाने का ऐलान किया तो कोहराम मच गया और सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए और 2-2% से अधिक टूट गए। अब आज रिकवरी होती है या नहीं, इस पर नजरें रहेंगी। एक कारोबारी दिन पहले बजट की आंच में 1 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 1546.84 प्वाइंट्स यानी 1.88% की गिरावट के साथ 80,722.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 495.20 प्वाइंट्स यानी 1.96% की फिसलन के साथ 24,825.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
