Stocks to Watch: आप किस पर लगाएंगे दांव? आज इन शेयरों में दिखेगी तेज हलचल
Stocks to Watch: एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में अच्छी रिकवरी हुई। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अभी भी रिकॉर्ड हाई से 11% से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 566.63 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 76,404.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.57% यानी 130.70 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,155.35 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से निगेटिव संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद नीतिगत अनिश्चितता बढ़ी है। इसके चलते मार्केट में काफी उठा-पटक बढ़ी है। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 566.63 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 76,404.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.57% यानी 130.70 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,155.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर HUL (हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड) का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 19.1% बढ़कर ₹3,001 करोड़, रेवेन्यू 1.4% बढ़कर ₹15,408 करोड़ और ईबीआईटीडीए 0.8% उछलकर ₹3,570 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि मार्जिन 0.10 फीसदी फिसलकर 23.2% पर आ गया। इस दौरान यह 30 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल लॉस से यह ₹509 करोड़ के एक्सेप्शनल गेन में आ गई। कंपनी के बोर्ड ने आइसक्रीम कारोबार क्वालिटी वाल्स (Kwality Wall) को अलग करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा विश्वतेज ऑयल इंडस्ट्रीज के पाम कारोबार और 2670 करोड़ की नगदी में अपराइजिंग साइंस की 90.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को भी बोर्ड ने मंजूरी दी है।
Bharat Petroleum Corporation Q23 (Standalone QoQ)
दिसंबर तिमाही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का तिमाही आधार पर स्टैंडएलोन प्रॉफिट 93.9% बढ़कर ₹4,649.2 करोड़, रेवेन्यू 10.1% बढ़कर ₹1,13,135.8 करोड़ और ईबीआईटीडीए 68% उछलकर ₹7,580.4 करोड़ पर पहुंच गया। मार्जिन भी इस दौरान 4.4 फीसदी से उछलकर 6.7% पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने देश भर में कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट सेटअप करने के लिए प्राज इंडस्ट्रीज के साथ ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने तेल और गैस भंडार के नुनुकन ब्लॉक के विकास के लिए इंडोनेशियाई नियामक के सामने विकास योजना पेश करने की मंजूरी दी है।
Persistent Systems Q3 (Consolidated QoQ)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 14.8% बढ़कर ₹373 करोड़ और रेवेन्यू 5.7% उछलकर ₹3,062.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Pidilite Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड मुनाफा 9% बढ़कर ₹557 करोड़ और रेवेन्यू 7.6% उछलकर ₹3,368.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Gravita India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेविटा इंडिया का कंसालिडेटेड मुनाफा 29.3% बढ़कर ₹78 करोड़ और रेवेन्यू 31.5% उछलकर ₹996.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Laxmi Organic Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड मुनाफा 7.8% बढ़कर ₹29.3 करोड़ और रेवेन्यू 13.3% उछलकर ₹786.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Cigniti Technologies Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सिग्निती टेक का कंसालिडेटेड मुनाफा 32.3% बढ़कर ₹63.6 करोड़ और रेवेन्यू 10.3% उछलकर ₹516.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Go Digit General Insurance Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का प्रॉफिट 176.7% उछलकर ₹119 करोड़, एयूएम 27% उछलकर ₹18,939 करोड़ और ग्रॉस रिटेन प्रीमियम 10.3% बढ़कर ₹2,677 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंबाइंड रेश्यो 110.3% से फिसलकर 108.1% पर आ गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Laurus Labs
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) ने 13 से 21 जनवरी 2025 तक चार दिनों के लिए अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित लॉरस लैब्स की सहायक कंपनी लॉरस जेनेरिक्स इंक का पोस्ट-मार्केटिंग एडवर्स ड्रग एक्सपीरियंस (पीएडीई) निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुनिया भर में लॉरस लैब्स के बिकने वाले प्रोडक्ट्स से जुड़ी प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए प्रैक्टिसेज और प्रोजीजर्स की व्यापक समीक्षा शामिल थी।
Paras Defence and Space Technologies
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने नवी मुंबई में प्रस्तावित ऑप्टिक्स पार्क परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। ऑप्टिक्स पार्क परियोजना 2028 में शुरू होने वाली है। महाराष्ट्र सरकार इसे जमीन देगी और सब्सिडी भी। कंपनी की योजना 10 साल में ऑप्टिक्स पार्क में लगभग 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।
Piramal Pharma
पीरामल फार्मा के पीरामल क्रिटिकल केयर डिवीजन ने अमेरिका में इंजेक्शन के लिए क्लोरप्रोमेजिन हाइड्रोक्लोराइड लॉन्च किया है। इंजेक्शन के लिए क्लोरप्रोमेजिन हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल सिजोफ्रेनिया समेत अन्य मनोविकारों के इलाज के लिए किया जाता है।
Shiva Cement
शिवा सीमेंट ने संबलपुर में भूषण पावर के परिसर में 1.0 एमटीपीए सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने के लिए ₹380 करोड़ के एक एग्रीमेंट पर साइन किया है।
Effwa Infra & Research
इफवा इंफ्रा एंड रिसर्च को 42.9 करोड़ डॉलर का निर्यात ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर गुएयो के दक्षिणी आबिदजान और आइवरी कोस्ट में इसके आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए 16.5 एमएलडी डब्ल्यूटीपी के लिए ईएमआई कंपोनेंट्स की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।
Sammaan Capital
सम्मान कैपिटल का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) ₹151.09 करोड़ के फ्लोर प्राइस पर खुला है।
Jupiter Wagons
जुपिटर वैगन्स के बोर्ड की 29 जनवरी को बैठक होगी जिसमें इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगा।
Sanofi India
इनकम टैक्स अथॉरिटी ने आकलन वर्ष 2022-23 के लिए सनोफी इंडिया के लिए 26.5 करोड़ रुपये का ट्रांसफर प्राइसिंग ऑर्डर जारी किया है।
लिस्टिंग
आज स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। इसके अलावा लैंडमार्क इमिग्रेशन कंसल्टैंट्स के शेयरों की बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।
एक्स-डेट
आज प्रॉपर्टी शेयर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयरों की इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है।
F&O Ban
इंडियामार्ट इंटरमेश, पंजाब नेशनल बैंक, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, महानगर गैस और आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।