Get App

Stocks to Watch: आज 5 मार्च को HUL, BSE, Bharat Forge समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

Stocks to Watch: गुरुवार को दो कंपनियों की ​शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है। इनमें से ओमनीटेक इंजीनियरिंग, मेनबोर्ड सेगमेंट से है। वहीं याप डिजिटल, SME सेगमेंट की कंपनी है। इसके अलावा आज फ्रैक्टल एनालिटिक्स के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी होने वाले हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:54 AM
Stocks to Watch: आज 5 मार्च को HUL, BSE, Bharat Forge समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव
BSE को BSE सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है।

गुरुवार, 5 मार्च को शेयर बाजार खुलने पर कई शेयरों पर नजर रहेगी। एक दिन पहले कई कंपनियों ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया था। इन अपडेट्स पर बाजार की प्रतिक्रिया आज सामने आएगी। साथ ही आज फ्रैक्टल एनालिटिक्स के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी होने वाले हैं। इसलिए इसके शेयरों पर भी नजर रहेगी। साथ ही दो कंपनियों की लिस्टिंग भी है। और किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...

Hindustan Unilever: कंपनी ने न्यूट्रिशनलैब में अपनी पूरी 19.8 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग 307 करोड़ रुपये में बेच दी है।

Ramky Infrastructure: कंपनी ने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया (DPIA) फेज 1 के अंदर EPC-बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कामों के लिए महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप (MITL) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 1,401.84 करोड़ रुपये है।

Protean eGov Technologies: कंपनी के बोर्ड ने 5 मार्च से कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर) के रूप में मितेश शाह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें