Get App

Stocks to Watch: IndiGo और IndusInd Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर, निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर मचेगा धमाल

Stocks to Watch: तीन दिनों की बिकवाली के बाद मार्केट बुधवार को संभला था लेकिन आज फिर गिफ्ट निफ्टी से मुनाफावसूली के संकेत हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिलहाल 6 फीसदी से कम ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 22, 2025 पर 8:41 AM
Stocks to Watch: IndiGo और IndusInd Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर, निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर मचेगा धमाल
बुधवार 21 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 410.19 प्वाइंट्स यानी 0.51% की तेजी के साथ 81596.63 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.52% यानी 129.55 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24813.45 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से बिकवाली के बीच घरेलू मार्केट में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ था। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो बुधवार 21 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 410.19 प्वाइंट्स यानी 0.51% की तेजी के साथ 81596.63 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.52% यानी 129.55 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24813.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

आज आईटीसी, सन फार्मा, ग्रासिम, होनासा कंज्यूमर, बाजेल प्रोजेक्ट्स, बार्बीक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स, एमक्योर फार्मा, गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया), जीएमआर एयरपोर्ट्स, एचएफसीएल, मेट्रो ब्रांड्स, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स, रैमको सीमेंट्स, स्ट्राइड्स फार्मा साइंस, टीबीओ टीईके और विंडलास बायोटेक मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें