Stocks to Watch: Indigo, Canara Bank और Infosys समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खास वजहों से तेज हलचल की गुंजाइश
Stocks to Watch: आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में बिकवाली के लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक लिस्टिंग समेत इंफोसिस (Infosys), केनरा बैंक (Canara Bank) और इंडिगो (Indigo) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 2 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 382.50 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 74,649.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 100.95 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में हल्की गिरावट के साथ ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 2 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 382.50 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 74,649.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 100.95 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Infosys
इंफोसिस ने नॉर्वे के सबसे बड़े बैंक डीएनबी बैंक एएसए के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी के विस्तार का ऐलान किया है। इसका लक्ष्य एनआईसीई एक्टिमाइज एक्स-साइट एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म के जरिए वित्तीय अपराध (फाइनक्राइम) ऑपरेशन को नए जमाने के हिसाब से बनाना है।
Vedanta
ईडी ने वेदांता और उसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक के कुछ ऑफिसेज का दौरा किया। कंपनी का कहना है कि जो भी जानकारियां मांगी जा रही है, वह उन्हें उपलब्ध करा रही है।
Bliss GVS Pharma
महाराष्ट्र के पालघर में स्थित ब्लिस जीवीएस फार्मा की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) स्टैंडर्ड्स को लेकर हरी झंडी दी है।
Dhanuka Agritech
धनुका एग्रीटेक का ₹70 करोड़ तक का शेयर बायबैक ऑफर 4 जून को खुलेगा। इसके तहत कंपनी प्रति शेयर ₹1,400 की दर से 5 लाख शेयर वापस खरीदेगी।
Advait Energy Transitions
अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स की सहायक कंपनी अद्वैत बीएसईएस भेसान ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम के साथ 150 MW/300 MWh की कुल क्षमता वाली एक स्टैंडएलोन बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के डेवलपमेंट को लेकर एग्रीमेंट किया है।
John Cockerill India
जॉन कॉकरिल इंडिया को जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स से एक सीआरएनओ प्रोजेक्ट को लेकर ₹1,250-₹1,300 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Canara Bank
केनरा बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए ₹8,500 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। बैंक की योजना बेसल III के नियमों के हिसाब से AT-1 (एडिशनल टियर-I) बॉन्ड के जरिए ₹4,500 करोड़ तक और बेसल III के हिसाब से टियर-II बॉन्ड के जरिए ₹4,000 करोड़ तक जुटाने की है।
Concord Biotech
कॉनकॉर्ड बायोटेक को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से माइकोफेनोलेट मोफेटिल ओरल सस्पेंशन यूएसपी, 200 मिलीग्राम/एमएल के लिए अपने एएनडीए (एब्रेविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) की मंजूरी मिल गई है।
Adani Ports and Special Economic Zone
अदानी पोर्ट्स ने मई 2026 में 4.83 टन कार्गो हैंडल किए। लिक्विड और कंटेनर्स के दम पर सालाना आधार पर इसमें 16% की तेजी आई। मई 2026 में लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 48,170 टीईयू रही, जो सालाना आधार पर 19% कम रही।
InterGlobe Aviation (Indigo)
इंटरनेशन एयरस्पेस में प्रतिबंधों के चलते फ्लाइट ड्यूरेशन में तेज उछाल आई और लागत भी बढ़ी है तो इंडिगो 31 अगस्त, 2026 से मैनचेस्टर से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर देगी। ऐसे में कंपनी वेट लीज पर लिए गए छह बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों में से एक नॉर्स अटलांटिक एयरवेज को वापस करने की योजना बना रही है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Alkem Laboratories
प्रमोटर ग्रुप में से एक जयंती सिन्हा ने एल्केम लैबोरेटरीज में अपनी पूरी 1.04% हिस्सेदारी (12.38 लाख शेयर) ₹643.87 करोड़ में बेच दी। इसके अलावा संपरादा एंड नन्हमती सिंह फैमिली ट्रस्ट ने भी 5.5 लाख शेयर ₹286 करोड़ में बेचे। प्रति शेयर ₹5,200 के भाव पर शेयरों का लेन-देन हुआ। प्रमोटर्स के बेचे गए शेयरों यानी 1.5% होल्डिंग को ICICI रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, DSP म्यूचुअल फंड, BNP पारिबास आर्बिट्रेज, सोसिएटे जेनरल, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप और एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने खरीदा है।
Neogen Chemicals
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने नियोजेन केमिकल्स के 2.66 लाख शेयर ₹47.56 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,788.01 के भाव से बेचे हैं। इससे पहले एक्सिस स्मॉल कैप फंड के जरिए एक्सिस म्यूचुअल फंड ट्रस्टी की 18 अप्रैल 2026 तक नियोजेन केमिकल्स में पहले से ही 5.59% हिस्सेदारी थी।
लिस्टिंग
आज राजनंदिनी फैशन इंडिया की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज आनंद राठी वेल्थ के बोनस की एक्स-डेट है तो अशोक लीलैंड, फोसेको इंडिया, मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनयरिंग कंसल्टेंट्स, नवनीत एडुकेशन और रेमसंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। साथ ही आज श्री शादीलाल एंटरप्राइजेज के अमलगमेशन की भी एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।