Stocks to Watch: दो लिस्टिंग्स समेत इन शेयरों पर रखें नजर, निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर धमाल मचाने को तैयार
Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में खरीदारी के रुझान का संकेत मिल रहा है। आज दो स्टॉक्स की लिस्टिंग है। इसके अलावा इंट्रा-डे में इंफोसिस (Infosys), रेलटेल (RailTel) और आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 8 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 76.54 प्वाइंट्स यानी 0.09% की बढ़त के साथ 80,787.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 32.15 प्वाइंट्स यानी 0.13% उछलकर 24,773.15 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 8 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 76.54 प्वाइंट्स यानी 0.09% की बढ़त के साथ 80,787.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 32.15 प्वाइंट्स यानी 0.13% उछलकर 24,773.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग्स के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर
इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
विक्रम सोलर और रीहल रिसोर्सेज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
Infosys
इंफोसिस के बोर्ड की 11 सितंबर को होने वाली बैठक में शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार होगा।
RailTel Corporation of India
बिहाजर एडुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर (SPD) से रेलटेल को ₹713.55 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स मिले हैं।
IRB Infrastructure Developers
आईआरबी इंफ्रा ने ऐलान किया है कि अगस्त में टोल कलेक्शन ₹563.2 करोड़ का रहा जोकि सालाना आधार पर 12% अधिक है।
TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा आईसीई पोर्टफोलियो यानी तेल से चलने वाली अपनी गाड़ियों के ग्राहकों को देगी। यह फायदा 22 सितंबर से मिलेगा।
Voltamp Transformers
सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वोल्टमैप ट्रांसफॉर्मर्स के प्रमोटर कुंजल पटेल कंपनी के 7.88 लाख शेयर (7% हिस्सेदारी) ब्लॉक डील्स के जरिए बेच सकते हैं। यह डील $6.7 करोड़ की हो सकती है और प्रति शेयर फ्लोर प्राइस ₹7,600 तय किया गया है।
Strides Pharma Science
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल (सिंगापुर) ने केनॉक्स फार्मास्युटिकल्स के साथ अमेरिकी मार्केट में कई नेजल स्प्रे प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट और फाइलिंग के लिए रणनीतिक साझेदारी की है।
Housing & Urban Development Corporation (HUDCO)
हुडको ने नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NMRDA), महाराष्ट्र के साथ एक MoU किया है। इसके तहत हुडको को पांच साल में जमीन के अधिग्रहण, हाउसिंग और इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए ₹11,300 करोड़ तक की वित्तीय मदद दी जाएगी।
RSWM
आरएसडब्ल्यूएम के बोर्ड ने जम्मू के कठुआ में ₹740 करोड़ के कैपेक्स से एक ग्रीनफील्ड यूनिट लगाने की योजना रद्द करने का फैसला किया है। यहां रिसाइकल्ड पीईटी चिप और रिसाइकल्ड फिलामेंट यार्न बनाने का प्रस्ताव था। अब इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को जो जमीन मिली थी, अब वह सरकार को वापस दी जाएगी।
Brigade Enterprises
ब्रिगेड ग्रुप ने पूर्वी बेंगलुरु में एक लग्जरी आवासीय परियोजना के लिए एग्रीमेंट किया है। यह ज्वाइंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 10.75 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें बिक्री के लिए 25 लाख स्क्वेयर फुट एरिया तैयार हो सकता है और ₹2,500 करोड़ का ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू हो सकता है।
Supreme Power Equipment
सुप्रीम पावर इक्विपमेंट को कर्नाटक की एक बड़ी पावर कंपनी से ₹10.02 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। वहीं दूसरी तरफ जुलाई 2025 में मैक्सिको (उत्तर अमेरिकी बाजार) से इसे 9 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई का जो ऑर्डर मिला था, वह रद्द हो गया है।
John Cockerill India
जॉन कॉकरिल इंडिया को गोदावरी पावर एंड इस्पात से ₹50 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Arisinfra Solutions
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी एरिसयूनिटर्न RE सॉल्यूशंस ने रियल एस्टेट डेवलपर वैष्णवी रेसिडेंसेज के साथ मिलकर बेंगलुरु में 'अर्श ग्रीन्स' प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट में 2.06 लाख वर्ग फुट डेवलप होगा और इससे ₹200 करोड़ का ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू तैयार होने की उम्मीद है।
Godrej Consumer Products
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की सब्सिडरी पीटी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंडोनेशिया ने इंडोनेशिया के केंडल में एक नई मैन्युफैक्चरिंग साइट का निर्माण शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में ₹250 करोड़ का निवेश होगा।
Arkade Developers
अर्काडे डेवेलपर्स के कुछ आईटी सिस्टम्स में मालवेयर के हमले का पता चला है। कंपनी स्थिति पर नजर रखे हुए है और कारोबार फिलहाल सामान्य रूप से जारी है।
Bartronics India
बार्ट्रॉनिक्स इंडिया ने नेट जीरो इनीशिएटिव के साथ एक एमओयू किया है। इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर टिकाऊ खेती और कार्बन क्रेडिट पैदा करने के मौकों की तलाश करना है।
बल्क डील्स
Prime Focus
क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड (पीसीसी) ने प्राइम फोकस के 120 लाख शेयर (3.87% इक्विटी हिस्सेदारी) ₹187.86 करोड़ में हासिल किए हैं। वहीं ऑगस्टा इन्वेस्टमेंट्स I ने 62.24 लाख शेयर ₹97.44 करोड़ में बेचे, और मरीना IV (सिंगापुर) ने 57.75 लाख शेयर ₹90.4 करोड़ में बेचे हैं।
Goodluck India
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने गुडलक इंडिया के 4.73 लाख शेयर (1.42% हिस्सेदारी) ₹1,229.92 के भाव पर ₹58.17 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं अर्पणा कैपिटल सर्विसेज ने 3.65 लाख शेयर (1.09% शेयरधारिता) ₹1,230.56 के भाव पर ₹44.91 करोड़ में बेचे हैं।
लिस्टिंग्स
आज अमंता हेल्थकेयर के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो गोएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे
F&O ban
आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।