Get App

Stocks to Watch: इंट्रा-डे मे इन शेयरों से बनेगा तगड़ा पैसा, चेक करें स्टॉक्स की पूरी लिस्ट

Stocks to Watch: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने और 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में हलचल बढ़ गई है। हालांकि मार्केट में अनिश्चितता भी बनी हुई है। फिलहाल Sensex और Nifty रिकॉर्ड हाई से ये 8 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था और इसके बाद बिकवाली के चलते ये 10 फीसदी से अधिक नीचे तक आ गए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 9:25 AM
Stocks to Watch: इंट्रा-डे मे इन शेयरों से बनेगा तगड़ा पैसा, चेक करें स्टॉक्स की पूरी लिस्ट
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 720.60 प्वाइंट्स यानी 0.90% फीसदी के गिरावट के साथ 79,223.11 और निफ्टी 0.76% यानी 183.90 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,004.75 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में कारोबारी शुरुआत हो चुकी है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 720.60 प्वाइंट्स यानी 0.90% फीसदी के गिरावट के साथ 79,223.11 और निफ्टी 0.76% यानी 183.90 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,004.75 पर बंद हुआ था। आज की बात करें तो फिलहाल ये ग्रीन जोन में हैं। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों ने दिसंबर तिमाही के प्रोविजिनल आंकड़े पेश किए हैं तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

तिमाही प्रोविजिनल आंकड़े

HDFC Bank Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 25,42,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और डिपॉजिट्स भी इस दौरान 15.8% उछलकर ₹25,63,500 पर पहुंच गया। सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट्स) डिपॉजिट्स 4.4 फीसदी बढ़कर ₹8,72,500 करोड़, टाइम डिपॉजिट्स 22.7% बढ़कर ₹16,9,100 करोड़ और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 7.6% बढ़कर 26,27,600 करोड़ पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें