Stocks to Watch: दो लिस्टिंग्स; Jio Platforms, Lemon Tree, SAIL, Maruti और L&T समेत 23 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: आज 28 अक्टूबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) समेत दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ लेमन ट्री (Lemon Tree), सेल (SAIL), मारुति (Maruti) और एलएंडटी (L&T) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 8:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में गहरे लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 219.50 प्वाइंट्स यानी 0.96% की गिरावट के साथ 22,592.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 27 अक्टूबर को निफ्टी-बैंक निफ्टी समेत एनएसई के छह इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 8.08 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 73,598.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.45 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की फिसलन के साथ 22,749.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Larsen and Toubro Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33% बढ़कर ₹5,202 करोड़ और रेवेन्यू 16% चढ़कर ₹78,750 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 1% बढ़कर ₹6,845 करोड़ और ईबीआईटीए मार्जिन 10% से गिरकर 8.7% पर आ गया। ऑर्डर इनफ्लो 28% बढ़कर ₹1.47 लाख करोड़ पर पहुंच गया।


Maruti Suzuki India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मारुति सुजुकी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.4% गिरकर ₹2,466.1 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹53,355.5 करोड़ पर पहुंच गया।

SBI Life Insurance Company Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का प्रॉफिट 11% बढ़कर ₹549.2 करोड़, प्रीमियम से नेट कमाई 8.2% चढ़कर ₹26,877.7 करोड़ और कमीशन से नेट कमाई 10.5% बढ़कर ₹1,370 करोड़ पर पहुंच गया।

Indus Towers Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडस टावर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.5% गिरकर ₹1,792.8 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹8,515.6 करोड़ पर पहुंच गया।

JSW Cement Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेएसडब्ल्यू सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.25% बढ़कर ₹85.35 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 33.1% उछलकर ₹1,912.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Syngene International Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिंजीन इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52% घटकर ₹32.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8.6% बढ़कर ₹832.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Allied Blenders and Distillers Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.2% बढ़कर ₹71.5 करोड़ और रेवेन्यू 15.9% चढ़कर ₹1,147.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Gandhar Oil Refinery India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 368.4% बढ़कर ₹186.3 करोड़ और रेवेन्यू 72.9% चढ़कर ₹1,846.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Home First Finance Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर होम फर्स्ट फाइनेंस का प्रॉफिट 29.1% बढ़कर ₹170.2 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 29.1% चढ़कर ₹266.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Capri Global Capital Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कैप्री ग्लोबल कैपिटल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 66.9% बढ़कर ₹353.3 करोड़ और NII (ब्याज से शुद्ध कमाई) 71.6% चढ़कर ₹704.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Piramal Pharma Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पिरामल फार्मा ₹99.2 करोड़ के घाटे से ₹5.58 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई और इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 28% चढ़कर ₹2,617.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Tata Capital Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 51.3% बढ़कर ₹1,659.9 करोड़ और रेवेन्यू 20.7% चढ़कर ₹9,341.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Steel Authority of India Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सेल (SAIL) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 318.1% बढ़कर ₹1,750.5 करोड़ और रेवेन्यू 19.8% चढ़कर ₹31,997.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने पंजाब के सरहिंद में लेमन ट्री होटल के लिए एक लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। 76 कमरों वाली इस प्रॉपर्टी को इसकी सब्सिडियरी कार्नेशन होटल्स संभालेगी।

Tata Motors

कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली इटली के इवेको ग्रुप (Iveco Group) के अधिग्रहण के लिए टाटा मोटर्स के टेंडर ऑफर ने 80% की अहम सीमा को पार कर लिया है। अबी तक के हिसाब से ट्रेजरी शेयरों को छोड़कर इस ऑफर के बाद इवेको में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 89.42% हो जाएगी। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक 26 अक्टूबर को समाप्त हुए एस्सेप्टेंस पीरियड के दौरान इवेको ग्रुप के 23.816 करोड़ ऑर्डिनरी शेयर टेंडर किए गए जोकि इसकी कुल ऑर्डिनरी शेयर कैपिटल का लगभग 87.81% है।

Exide Industries

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने राइट्स इश्यू के जरिए अपनी सब्सिडियरी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में ₹150 करोड़ का निवेश किया। इस निवेश से बेंगलुरु में कंपनी के ग्रीनफील्ड प्लांट के लिए जरूरी फंड जुटाने में मदद मिलेगी, जिसमें लिथियम-आयन बैटरी सेल, मॉड्यूल और पैक बनाया जाएगा। इस निवेश के बाद एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में एक्साइड इंडस्ट्रीज का कुल निवेश ₹5,352.23 करोड़ हो गया है।

Gulf Oil Lubricants India

गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि गुजरात के उंबरगांव में स्थित उसके गोदाम में आग लग गई है। इस घटना में सभी सुरक्षित हैं और कंपनी गोदाम से जुड़े नुकसान का कैलकुलेशन कर रही है। गोदाम का इंश्योरेंस कवरेज है।

Mishra Dhatu Nigam

मिश्र धातु निगम ने प्लांट रिवर्ट्स से निकिल और कोबाल्ट निकालने के लिए HWB (हैवी वाटर बोर्ड) और BARC (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) के साथ एक एमओयू किया है।

Seshasayee Paper and Boards

अत्यंत कैपिटल मैनेजमेंट की अत्यंत कैपिटल इंडिया फंड I ने शेषासायी पेपर एंड बोर्ड्स के 17.23 लाख इक्विटी शेयर (2.73% इक्विटी होल्डिंग) ₹35.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹206.24 के भाव पर बेच दिए। सितंबर 2026 के आखिरी में इसके पास कंपनी में 5.36% हिस्सेदारी थी। वहीं दूसरी तरफ प्रमोटर एंटिटी टाइम स्क्वेयर इन्वेस्टमेंट्स ने प्रति शेयर ₹214.99 के भाव पर ₹12.25 करोड़ में 5.7 लाख शेयर (0.9% होल्डिंग) और खरीदे।

MSTC

विजडमट्री ट्रस्ट के ईटीएफ विजडमट्री इमर्जिंग मार्केट्स हाई डिविडेंड फंड ने सरकारी कंपनी MSTC के 4.13 लाख शेयर (0.58% हिस्सेदारी) ₹23.22 करोड़ में प्रति शेयर ₹561.32 के भाव पर बेच दिए।

Advit Jewels

हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल रमेश सवलराम सरावगी ने अद्वित ज्वेल्स में 3.25 लाख शेयर (0.7% इक्विटी होल्डिंग) और शेयर ₹10.81 करोड़ में प्रति शेयर ₹332.72 के भाव पर खरीद लिए। सितंबर 2026 तक उनके पास कंपनी में पहले से ही 1.53% हिस्सेदारी (यानी 7 लाख शेयर) थी।

Jio Platforms, Paras Healthcare

जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के शेयरों की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: हीरो मोटोकॉर्प, एचयूएल, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, हुंडई मोटर इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बंधन बैंक, बिड़लासाफ्ट, कारट्रेड टेक, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, सिटी यूनियन बैंक, जीएमआर एयरपोर्ट्स, हेग्जावेयर टेक्नोलॉजीज, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, कर्नाटक बैंक, इन्फो एज (इंडिया), पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, पीवीआर आइनॉक्स, आरआर काबेल, सुंदरम फास्टनर्स, टीवीएस मोटर कंपनी, यूनाइटेड स्पिरिट्स, वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता, जेनसार टेक्नोलॉजीज

एक्स-डिविडेंड: साइएंट, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट

एक्स-बायबैक: ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ऑफ गोवा

F&O बैन: सेल (SAIL)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।