Get App

Stocks to Watch: वॉचलिस्ट से जोड़ें ये 28 स्टॉक्स, Nifty Weekly Expiry को यहां बनेगा पैसा

Stocks to Watch: बुधवार को लगातार छठे कारोबारी दिन मार्केट में गिरावट रही लेकिन बैंकिंग शेयरों ने वापसी की कोशिश की। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो रिकॉर्ड हाई से ये 12 फीसदी से अधिक नीचे बने हुए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:03 AM
Stocks to Watch: वॉचलिस्ट से जोड़ें ये 28 स्टॉक्स, Nifty Weekly Expiry को यहां बनेगा पैसा
बुधवार 12 फरवरी को बीएसई सेंसेक्स 122.52 प्वाइंट्स यानी 0.16% टूटकर 76171.08 और निफ्टी भी 0.12% यानी 26.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23045.25 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर शेयर मार्केट से आज ग्रीन संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले बैंकिंग शेयरों ने वापसी की और बैंक निफ्टी रेड से ग्रीन में आकर बंद हुआ था। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 122.52 प्वाइंट्स यानी 0.16% टूटकर 76171.08 और निफ्टी भी 0.12% यानी 26.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23045.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं तो कुछ के नतीजे आज आने वाले हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा दो लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Kotak Mahindra Bank

आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। आरबीआई ने पिछले साल 24 अप्रैल 2024 को ये प्रतिबंध लगाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें