Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से ग्रीन सिग्नल के बीच पिछले कुछ कारोबारी दिनों से चली आ रही गिरावट आज थम सकती है। आज निफ्टी के कई इंडेक्स की मंथली एक्सपायरी है। एक कारोबारी दिन पहले यानी मंगलवार को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट में मिला-जुला रुझान था। 25 फवररी को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 147.71 प्वाइंट्स यानी 0.20% चढ़कर 74602.12 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.03% यानी 5.80 प्वाइंट्स फिसलकर 22547.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
