Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; दो लिस्टिंग्स और Lenskart, Meesho, PNB समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग समेत सीएमआर ग्रीन (CMR Green), मीशो (Meesho), लेंसकार्ट (Lenskart) और पीएनबी (PNB) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 11 जून को सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ हुआ था।
Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनातनी बढ़ने से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है और गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 74.50 प्वाइंट्स यानी 0.32% की गिरावट के साथ 23,066.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 11 जून को सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Lenskart Solutions
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की कंपनी 'प्लेटिनम जैस्मीन' अपनी 2.3% हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹486 प्रति शेयर और ब्लॉक डील का साइज ₹1,944 करोड़ तय किया गया है। मार्च 2026 तक 'प्लेटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट की लेंसकार्ट में 12.08% हिस्सेदारी थी।
Vascon Engineers
वास्कॉन इंजीनियर्स को असम के गुवाहाटी में ज़ू-नारेंगी रोड कॉलोनी में स्थित आरबीआई के क्वार्टर्स को गिराने और उनके रीडेवलपमेंट के लिए सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD), गुवाहाटी से ₹347.43 करोड़ का लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। यह प्रोजेक्ट EPC आधार पर दिया गया है।
Zee Entertainment Enterprises
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने कंपनी के स्ट्रैटेजिक और बिजनेस इनिशिएटिव्स के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से एक या इससे अधिक किस्तों में कम से कम ₹2,300 करोड़ जुटाने की मंज़ूरी दी है।
Deccan Gold Mines
डेक्कन गोल्ड माइन्स ने स्पेन में लॉग्रोसन टंगस्टन प्रोजेक्ट के लिए एक डेफिनिटिव अर्न-इन, ऑप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है। इसके तहत डेक्कन गोल्ड मार्च 2027 तक लॉग्रोसन मिनेरा SL में धीरे-धीरे 51% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 17.6 लाख यूरो का निवेश करेगी। इसके बाद तय किए गए लक्ष्यों और इंडिपेंडेंट वैल्यूएशन के आधार पर कंपनी के पास अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 75% करने का विकल्प होगा। कंपनी समय के साथ अपनी हिस्सेदारी को 95% तक भी बढ़ा सकती है।
PPAP Automotive
पीपीएपी ऑटोमोटिव ने पैसेंजर गाड़ियों के सेगमेंट के लिए भारत में एडवांस्ड बॉडी सीलिंग सिस्टम बनाने को लेकर हचिंसन के साथ साझेदारी की है।
Power Grid Corporation of India
पावर ग्रिड के बोर्ड ने NTAMC/RTAMC के SCADA और उससे जुड़े सिस्टम को ₹485.04 करोड़ में अपग्रेड करने को मंज़ूरी दे दी है। बोर्ड ने JBIC और इसमें शामिल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से 8000 जापानी येन (JPY) का अनसिक्योर्ड टर्म लोन लेने को भी मंजूरी दी। इसके अलावा वेंकटा एस वी को 1 जुलाई से कंपनी का चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है।
Central Bank of India
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 3-5 साल के FCNR(B) स्कीमों के लिए डिपॉजिट रेट्स को 253 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 6% तक कर दिया है।
Punjab National Bank (PNB)
पीएनबीस ने फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (FCNR(B)) डिपॉजिट रेट्स में बदलाव किया है और इसे सालान 6.10% तक कर दिया है। बैंक को उम्मीद है कि इस स्कीम के जरिए करीब $250 करोड़ डॉलर जुटाए जा सकेंगे।
बल्क डील्स
Meesho
एफआईडी एफडीआई 2117 एलएलसी ने मीशो के 2.59 करोड़ शेयर ₹165.18 प्रति शेयर के भाव पर ₹428.21 करोड़ में बेचे, जबकि एफआईडी एफडीआई 312 एलएलसी ने 3.38 करोड़ शेयर ₹165.21 प्रति शेयर के भाव पर ₹559.93 करोड़ में बेचे। इन दोनों सौदों से कुल मिलाकर 1.31% हिस्सेदारी ₹988.1 करोड़ में बिकी। ये दोनों कंपनियाँ फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की इन्वेस्टमेंट कंपनियाँ हैं। मार्च 2026 तक एफआईडी एफडीआई 312 एलएलसी की मीशो में 1.13% हिस्सेदारी (5.15 करोड़ शेयर) थी।
Sapphire Foods India
टी रोवे प्राइस इंटरनेशनल डिस्कवरी फंड ने सफायर फूड्स के 24.62 लाख अतिरिक्त शेयर (0.76% हिस्सेदारी) ₹179.97 प्रति शेयर के भाव पर ₹44.3 करोड़ में खरीदे। वहीं सिंगापुर सरकार ने 21.8 लाख शेयर (0.67% हिस्सेदारी) ₹180.46 प्रति शेयर के भाव पर ₹39.35 करोड़ में बेचे। मार्च 2026 तक टी रोवे प्राइस इंटरनेशनल डिस्कवरी फंड की सफायर फूड्स में 1.99% हिस्सेदारी थी, जबकि सिंगापुर सरकार के पास कंपनी की 6.72% हिस्सेदारी थी।
CMR Green Technologies
गोल्डमैन सैक्स फंड्स-गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने प्रति शेयर ₹256.64 के भाव पर लिस्टिंग के दिन सीएमआर ग्रीन के 19.41 लाख शेयर (0.88% हिस्सेदारी) ₹49.81 करोड़ में खरीदे।
Roadstar Infra Investment Trust
व्हाइटओक कैपिटल रीट एंड इनविट अल्टरनेट्स फंड I ने रोडस्टार इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की 42.5 लाख यूनिट्स ₹24.43 करोड़ में खरीदीं, जबकि डीएसपी म्यूचुअल फंड ने 25.5 लाख यूनिट्स ₹14.66 करोड़ में बेचीं। यह लेन-देन प्रति यूनिट ₹57.5 के भाव पर हुआ।
लिस्टिंग
आज UHM Vacation और Vahh Chemicals की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज सनशील्ड केमिकल्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रे़ड करेंगे।
F&O Ban
आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।