Stocks to Watch: F&O की नई टाइमिंग का पहला दिन; ITC, Indian Oil, BHEL और Maruti समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो एसएमई की लिस्टिंग के साथ-साथ आज आईटीसी (ITC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और भेल (BHEL) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 31 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 166.49 प्वाइंट्स यानी 0.21% की बढ़त के साथ 78,094.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 66.45 प्वाइंट्स यानी 0.27% के उछाल के साथ 24,383.60 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 168.50 प्वाइंट्स यानी 0.68% की बढ़त के साथ 24,616.50 पर है। चूंकि आज सेबी के नए ट्रेडिंग फ्रेमवर्क के तहत नई टाइमिंग में कारोबार होगा, तो इसका असर मार्केट की चाल पर दिख सकता है। नए नियमों के तहत F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़कर 03:40PM तक हो गया और स्टॉक्स के मामले में बात करें तो जिन स्टॉक्स की एफएंडओ होती है, सिर्फ उनका लेन-देन 03:40 तक हो सकेगा। सुबह वाली टाइमिंग पहले की ही तरह रहेगी।
एक कारोबारी दिन पहले 31 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 166.49 प्वाइंट्स यानी 0.21% की बढ़त के साथ 78,094.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 66.45 प्वाइंट्स यानी 0.27% के उछाल के साथ 24,383.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, डीएलएफ, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज़ (CAMS), डोम्स इंडस्ट्रीज़, डॉ अग्रवाल आई हॉस्पिटल, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, जिंदल स्टेनलेस, कल्पतरु, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, केईआई इंडस्ट्रीज, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, नजारा टेक्नोलॉजीज़, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, टोरेंट पावर और यूपीएल आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे पेश
Maruti Suzuki India Q1 (Standalone)
मुनाफा ₹3,758.1 करोड़ से 10.8% गिरकर ₹3,352.1 करोड़
रेवेन्यू 35.9% बढ़कर ₹38,593 करोड़ से ₹52,455.7 करोड़
ITC Q1 (Standalone)
प्रॉफिट ₹4,910.7 करोड़ से 27.1% फिसलकर ₹3,578.8 करोड़
रेवेन्यू ₹2,940.5 करोड़ से 21% बढ़कर ₹3,558.9 करोड़
National Aluminium Company-NALCO Q1 (Consolidated YoY)
मुनाफा 90.9% बढ़कर ₹1,049.5 करोड़ से ₹2,003.1 करोड़
रेवेन्यू 39.3% बढ़कर ₹3,806.9 करोड़ से ₹5,302.4 करोड़
Indian Oil Corporation-IOC Q1 (Standalone YoY)
₹5,688.6 करोड़ के मुनाफे से ₹2,661.3 करोड़ का घाटा
रेवेन्यू (एक्साइज ड्यूटी निकालकर) 36% उछलकर ₹1.92 लाख करोड़ से ₹2.62 लाख करोड़
Glenmark Pharma Q1 (Consolidated YoY)
मुनाफा 10 गुना से अधिक बढ़कर ₹46.9 करोड़ से ₹482.9 करोड़
रेवेन्यू 23.1% बढ़कर ₹3,264.4 करोड़ से ₹4,018.5 करोड़
Concord Biotech Q1 (Consolidated YoY)
मुनाफा 32.8% बढ़कर ₹44 करोड़ से ₹58.5 करोड़
रेवेन्यू 26.2% उछलकर ₹204 करोड़ से ₹257.5 करोड़
Urban Company Q1 (Consolidated YoY)
₹6.94 करोड़ के मुनाफे से ₹92.12 करोड़ का घाटा
रेवेन्यू 43.9% उछलकर ₹367.3 करोड़ से ₹538.3 करोड़
Persistent Systems Q1 (Consolidated YoY)
प्रॉफिट 13.7% बढ़कर ₹424.9 करोड़ से ₹483 करोड़
रेवेन्यू 29.1% उछलकर ₹3,333.6 करोड़ से ₹4,303.2 करोड़
डॉलर रेवेन्यू 16.1% बढ़कर $38.97 करोड़ से $45.24 करोड़
Central Depository Services-CDSL Q1 (Consolidated YoY)
मुनाफा 14.8% बढ़कर ₹102.4 करोड़ से ₹117.5 करोड़
रेवेन्यू 13.1% उछलकर ₹258.8 करोड़ से ₹292.8 करोड़
Muthoot Finance Q1 (Consolidated YoY)
मुनाफा 38.8% बढ़कर ₹2,016.2 करोड़ से ₹2,799.1 करोड़
रेवेन्यू 29.6% उछलकर ₹3,933.1 करोड़ से ₹5,098.6 करोड़
जुलाई सेल्स (YoY)
Maruti Suzuki India
कुल बिक्री 33.7% बढ़कर 2.41 लाख यूनिट
घरेलू बिक्री 42.1% बढ़कर 2.11 लाख यूनिट
निर्यात 5.3% घटकर 30,056 यूनिट
Tata Motors Commercial Vehicles (CV)
कुल बिक्री 37% बढ़कर 39,641 यूनिट
घरेलू बिक्री 28% बढ़कर 33,876 यूनिट
निर्यात 128% बढ़कर 5,765 यूनिट
Tata Motors Passenger Vehicles
कुल बिक्री 59% बढ़कर 63,760 यूनिट
इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिक्री 114% बढ़कर 15,217 यूनिट
Hyundai Motor India
कुल बिक्री 25.4% बढ़कर 75,360 यूनिट
घरेलू बिक्री 23.3% बढ़कर 54,210 यूनिट
निर्यात 31.4% बढ़कर 21,150 यूनिट, 100 महीने का रिकॉर्ड
Mahindra and Mahindra
कुल ऑटो बिक्री 25.8% बढ़कर 1,03,860 यूनिट
घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री 20.4% बढ़कर 60,048 यूनिट
कुल ट्रैक्टर बिक्री 20% बढ़कर 34,420 यूनिट
Hero MotoCorp
कुल बिक्री 18.6% बढ़कर 5.33 लाख यूनिट
घरेलू बिक्री 21.6% बढ़कर 5.01 लाख यूनिट
निर्यात 14.3% घटकर 32,013 यूनिट
Eicher Motors (Royal Enfield)
कुल बिक्री 34% बढ़कर 1,18,232 यूनिट
घरेलू बिक्री 38.1% बढ़कर 1,05,317 यूनिट
निर्यात 10% बढ़कर 12,915 यूनिट
Eicher Motors (Commercial Vehicles)
कुल VECV बिक्री 15.8% बढ़कर 8,241 यूनिट
Escorts Kubota
कुल बिक्री 22% बढ़कर 8,731 यूनिट
घरेलू बिक्री 23.7% बढ़कर 8,194 यूनिट
निर्यात 1.3% बढ़कर 537 यूनिट
Atul Auto
कुल बिक्री 39.9% बढ़कर 3,800 यूनिट
घरेलू बिक्री 28.6% बढ़कर 3,215 यूनिट
SML Mahindra
कुल बिक्री 12% बढ़कर 1,603 यूनिट
पैसेंजर वाहन बिक्री 21% बढ़कर 1,186 यूनिट
कार्गो वाहन बिक्री 7% घटकर 417 यूनिट
जुलाई बिजनेस अपडेट (YoY)
Bharat Coking Coal
कच्चे कोयले का उत्पादन 3.4% बढ़कर 2.45 मिलियन टन (MT)
कोकिंग कोल उत्पादन 4.6% बढ़कर 2.37 MT
नॉन-कोकिंग कोल उत्पादन 22.1% घटकर 0.08 MT
Coal India
कोयला उत्पादन 8.4% बढ़कर 50.4 MT
कोयला ऑफटेक 17.4% बढ़कर 63.7 MT
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Sterlite Technologies
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को देश की एक टेलीकॉम कंपनी को फाइबर केबल सप्लाई करने के लिए ₹960 करोड़ का कई साल के लिए सप्लाई एग्रीमेंट मिला है।
Rossell Techsys
रॉसेल टेकसिस की सब्सिडियरी सनसेट स्पेसिस ने मुंबई के सेवरी में क्लस्टर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए एक जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट में हाई-स्ट्रीट रिटेल स्पेस के साथ एक ऊंची रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनेगी और कंपनी के लिए इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग ₹450 करोड़ है।
Afcons Infrastructure
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने जुलाई में कुल लगभग ₹900 करोड़ के दो प्रोजेक्ट हासिल किए।
Container Corporation of India
बोर्ड ने अजीत कुमार पांडा को 1 अगस्त, 2026 से कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का चेयरमैन और एमडी नियुक्त किया है।
Dr Reddy's Laboratories
डॉ रेड्डीज को अमेरिकी मार्केट के लिए रिटक्सैन (Rituxan) के बायोसिमिलर रिटक्सिमैब (Rituximab) के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से मंजूरी मिल गई है। रिटक्सिमैब का इस्तेमाल कई तरह की बी-सेल मैलिग्नेंसी (कैंसर) और कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज में होता है।
Lupin
लुपिन को FD&C Act (फेडरल फूड, ड्रग, एंड कॉस्मेटिक एक्ट) के तहत सिंगल-डोज प्री-फिल्ड सिरिंज में डायजेपैम इंजेक्शन USP, 10 mg/2 mL (5 mg/mL) की मंजूरी मिल गई है। अमेरिका के एफडीए ने लुपिन के डायजेपैम इंजेक्शन को मंजूरी दी है, जो हॉफमैन-ला रोश इंक की रेफरेंस लिस्टेड ड्रग (RLD) वैलियम इंजेक्शन की बायो-इक्विवेलेंट यानी समान असर वाली है। इसका इस्तेमाल एंजायटी डिसऑर्डर में होता है।
Powerica
पावरिका ने गुजरात में 100 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम (GUVNL) के साथ 25 साल के लिए प्रति kWh ₹3.435 के टैरिफ पर पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है।
Bharat Electronics Ltd (BHEL)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 13 जुलाई से ₹847 करोड़ के ऑर्डर और मिले हैं। इनमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर, सीकर्स, कंपोनेंट्स, स्पेयर्स और सर्विसेज शामिल हैं।
NCC
एनसीसी को जुलाई में ₹1,052.71 करोड़ के कुल तीन ऑर्डर मिले हैं। इनमें से ₹590.38 करोड़ के ऑर्डर बिल्डिंग्स डिवीजन से और ₹462.33 करोड़ के ऑर्डर वॉटर डिवीजन से संबंधित हैं।
Zee Entertainment Enterprises
सेबी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL), पुनीत गोयनका और एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा को सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने पाया कि कंपनी की हैदराबाद प्रॉपर्टी को जरूरी कॉर्पोरेट मंजूरी के बिना एस्सेल ग्रुप की कंपनियों के लोन के लिए गिरवी रखा गया था। सेबी ने जील पर सिक्योरिटीज मार्केट में एंट्री पर दो महीने के लिए तो पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा पर 12 महीने की रोक लगाई है। इसके अलावा कुल ₹1.48 करोड़ का जुर्माना लगा है, जिसमें ZEEL पर ₹30 लाख, पुनीत गोयनका पर ₹58 लाख और सुभाष चंद्रा पर ₹60 लाख का जुर्माना शामिल है। कंपनी का कहना है कि इस फैसले से उसके ₹2,300 करोड़ जुटाने की चल रही प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
बल्क डील्स
Rossell Techsys
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने रॉसेल टेकसिस के प्रमोटर्स से 18.47 लाख इक्विटी शेयर (4.89% हिस्सेदारी) ₹166.24 करोड़ में प्रति शेयर ₹900 के भाव पर खरीदे। प्रमोटर्स में ऋषभ मोहन गुप्ता ने ₹30.53 करोड़ के 3.39 लाख शेयर तो हर्ष मोहन गुप्ता एंड सन एचयूएफ ने ₹135.7 करोड़ के 15.07 लाख शेयर बेचे।
Gaudium IVF and Women Health
कार्नेलियन इंडिया मल्टी स्ट्रैटेजी फंड ने गौडियम आईवीएफ एंड विमेन हेल्थ के 5 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹6.85 करोड़ में प्रति शेयर ₹137 के भाव पर बेचे। मार्च 2026 तक फंड के पास कंपनी के 12.65 लाख शेयर (या 1.74% हिस्सेदारी) थे, जिन्हें उसने फरवरी 2026 में एंकर बुक के जरिए प्रति शेयर ₹79 के भाव पर खरीदा था। हालांकि जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में इसका नाम नहीं था।
Belding India
पुणे की सेजवन इन्वेस्टमेंट्स के सेजवन-फ्लैगशिप ग्रोथ OE फंड ने बेल्डिंग इंडिया में ₹8.61 करोड़ में अतिरिक्त 85,000 इक्विटी शेयर (0.58% हिस्सेदारी) ₹1,013.76 के भाव पर खरीदे हैं। जून 2026 तक सेजवन इन्वेस्टमेंट्स के पास सेजवन-फ्लैगशिप ग्रोथ OE फंड के जरिए बेल्डिंग इंडिया में 1.8% और सेजवन-फ्लैगशिप ग्रोथ 2 फंड के जरिए 2.25% हिस्सेदारी थी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।