Stocks to Watch: Meesho समेत चार लिस्टिंग्स; Swiggy, IRB Infra और Tata Power समेत इन पर भी रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज मीशो (Meesho) समेत चार स्टॉक्स की लिस्टिंग्स के साथ-साथ स्विगी (Swiggy), आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra), टाटा पावर (Tata Power) और हुडको (HUDCO) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Dec 10, 2025 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 9 दिसंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 436.41 प्वाइंट्स यानी 0.51% की गिरावट के साथ 84,666.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 120.90 प्वाइंट्स यानी 0.47% की फिसलन के साथ 25,839.65 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट अनाउंसमेंट के पहले आज घरेलू मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 9 दिसंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 436.41 प्वाइंट्स यानी 0.51% की गिरावट के साथ 84,666.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 120.90 प्वाइंट्स यानी 0.47% की फिसलन के साथ 25,839.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Swiggy

स्विगी ने 9 दिसंबर को प्रति शेयर ₹390.51 के फ्लोर प्राइस पर अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। बोर्ड ने QIP के जरिए ₹10,000 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।


Highway Infrastructure

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आंध्र प्रदेश में काजा फी फ्लाजा (Kaza Fee Plaza) को चलाने के लिए ₹328.8 करोड़ का लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह एलओए नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 9 दिसंबर को जारी किया था।

Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज की सहायक कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज ग्लोबल FZE (यूएई) ने अमेरिका और कनाडा के मार्केट के लिए कीट्रूडा (पेम्ब्रोलिज़ुमाब) की एक बायोसिमिलर चेकपॉइंट इनहिबिटर FYB206 के एक्स्क्लूसिव लाइसेंसिंग और सप्लाई के लिए फॉर्मिकॉन एजी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।

IRB Infrastructure Developers

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का ग्रास टोल कलेक्शंस इस साल नवंबर में 15.8% बढ़कर ₹716.1 करोड़ हो गया।

GPT Infraprojects

जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स ने यूपी में उत्तर पूर्वी रेलवे से पुल के निर्माण के लिए ₹199.17 करोड़ के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

Godrej Industries

गोदरेज एग्रोवेट की सहायक कंपनी क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स ने तेलंगाना सरकार के साथ 40 एकड़ जमीन पर डेयरी प्रोसेसिंग फैसिलिटी में ₹150 करोड़ के निवेश के लिए एक एमओयू किया है। इस नए निवेश के साथ राज्य में गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के अलग-अलग बिजनेस की कुल निवेश योजनाएं अब ₹10,000 करोड़ से अधिक हो गई हैं।

Tata Power Company

टाटा पावर कंपनी ने 400 किलोवाट की कोटेस्वर-ऋषिकेश ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने का ऐलान किया है। इससे उत्तराखंड के टिहरी-कोटेस्वर जेनेरेशन कॉम्प्लेक्स से 1,000 मेगावाट हाइड्रोपावर को देश के कई उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाया जा सकेगा।

Graphite India

ग्रेफाइट इंडिया ने किवोरो के साथ एक खास डिस्ट्रीब्यूशन और कॉमर्शियल पार्टनरशिप की है ताकि किवोरो की अगली पीढ़ी की ग्राफीन वाली हीट ट्रांसफर एडिटिव (HTA) तकनीक को देश की कोरुगेटेड पेपरबोर्ड इंडस्ट्री में लाया जा सके।

Anupam Rasayan India

अनुपम रसायन इंडिया ने अमेरिकी स्पेशल्टी केमिकल कंपनी जेहॉक फाइन केमिकल्स कॉर्पोरेशन (Jayhawk Fine Chemicals Corporation) में $15 करोड़ डॉलर में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एग्रीमेंट किया है।

Pine Labs

पाइन लैब्स की सेतु ने देश का पहला एजेंटिक बिल पेमेंट्स एक्सपीरिएंस लॉन्च किया है। इसे बिल पेमेंट में दो प्रमुख चुनौतियों- गलत चार्जेज का डर और ड्यू डेट्स् के चूकने के टेंशन को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। एजेंटिक बिल पेमेंट अब Claude और चैटजीपीटी पर उपलब्ध है।

HG Infra Engineering

गाजियाबाद के जीएसटी डिपार्टमेंट ने एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के खिलाफ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही बंद करने को मूल्यांकन आदेश जारी किया है। इसमें टैक्स, ब्याज और जुर्माने की कोई मांग नहीं है। बता दें कि कारण बताओ नोटिस में जीएसटी देनदारी ₹220.03 करोड़ की थी।

Housing & Urban Development Corporation (HUDCO)

हुडको के बोर्ड की 12 दिसंबर को बैठक है, जिसमें ₹2,500 करोड़ तक के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने पर विचार किया जाएगा।

NRB Bearings

एनआरबी बियरिंग्स के सीएफओ रमन मल्होत्रा ​​ने 13 दिसंबर से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह कंपनी की मौजूदा फाइनेंशियल कंट्रोलर धारा ढेढी (Dhara Dhedhi) को 14 सितंबर से अंतरिम सीएफओ बनाने की मंजूरी दी जाएगी। उनके पास इस पद की जिम्मेदारी नया सीएफओ नियुक्त होने तक रहेगी।

बल्क डील्स

JSW Energy

बुटीक एसेट मैनेजर जीक्यूजी पार्टनर्स की जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी के 1.52 करोड़ इक्विटी शेयर (0.87% इक्विटी कैपिटल) ₹444 की दर से ₹676.7 करोड़ में बेचे हैं। सितंबर 2025 तक अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स के पास जेएसडब्ल्यू एनर्जी में 1.79% हिस्सेदारी थी।

Anand Rathi Wealth

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹2,800 की दर से ₹168.8 करोड़ में आनंद राठी वेल्थ के अतिरिक्त 6.02 लाख शेयर (0.7% इक्विटी कैपिटल) खरीदे, जबकि अमित राठी ने 20 लाख शेयर (2.4% हिस्सेदारी) ₹2,800.03 की दर से ₹560 करोड़ रुपये में बेचे। फहीम सुल्तान अली ने ₹2,800 की दर से ₹196 करोड़ में आनंद राठी वेल्थ के 3.54 लाख शेयर खरीदे हैं। सितंबर 2025 तक एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास आनंद राठी वेल्थ में 1.84% तो अमित राठी के पास 3.09% हिस्सेदारी थी।

लिस्टिंग

आज मीशो, एक्वस और विद्या वायर्स की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो श्री कान्हा स्टेनलेस की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज गरोडिया केमिकल्स के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज बंधन बैंक, और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं कीन्स टेक एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर निकल गई है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।