Stocks to Watch: दो लिस्टिंग समेत 18 स्टॉक्स; Sensex की एक्सपायरी को PC Jeweller और NHPC फोकस में

Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 22 अक्टूबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ इंडियन होटल्स (Indian Hotels), पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) और एनएचपीसी (NHPC) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 9:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 21 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 143.21 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 73,709.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 77.60 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 22,811.35 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 82.50 प्वाइंट्स यानी 0.36% की फिसलन के साथ 22,646.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 21 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 143.21 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 73,709.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 77.60 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 22,811.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Mahindra and Mahindra Financial Services Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 54.8% बढ़कर ₹881.5 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 13.2% उछलकर ₹2,391.4 करोड़ पर पहुंच गया।


KEI Industries Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केईआई इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29% बढ़कर ₹262.5 करोड़ और रेवेन्यू 38.5% उछलकर ₹3,776.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Indian Hotels Company Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडियन होटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.4% बढ़कर ₹380 करोड़ और रेवेन्यू 21.7% उछलकर ₹2,484.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Indosolar Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडोसोलर का प्रॉफिट 89.2% घटकर ₹5.02 करोड़ रह गया तो रेवेन्यू भी 23.2% फिसलकर ₹155.6 करोड़ पर आ गया।

Rajratan Global Wire Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर राजरतन ग्लोबल वायर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.5% बढ़कर ₹24.14 करोड़ और रेवेन्यू 26.1% उछलकर ₹370.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Seamec

सीमैक ने अपने जहाज सीमेक अनंत को किराए पर देने के लिए एचएएल ऑफशोर के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह ONGC के लिए IMR (इंस्पेक्शन, मेंटेनेंस एंड रिपेयर) का काम करेगी। यह कॉन्ट्रैक्ट लगभग 1,225 दिनों का है और लगभग $5.5 करोड़ का है।

Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 13 अक्टूबर से अब तक ₹1,011 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं।

Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज ग्रुप की बायोलॉजिक्स CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) यूनिट जाइलिडेक बायो (Zylidac Bio) ने बायोटेक्नोलॉजी कंपनी प्रोलिफिक मशीन्स (Prolific Machines) के साथ एक साझेदारी का ऐलान किया है।

Tata Communications

स्पेन की नेशनल कोर्ट ने टाटा कम्युनिकेशंस की सब्सिडियरी टाटा कम्युनिकेशंस (स्पेन) (TC Spain) के पक्ष में फैसला सुनाया है और सेंट्रल इकोनॉमिक एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (TEAC) के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। इस फैसले के साथ ही स्पेनिश टैक्स एजेंसी (STA) की लगाई गई 1.55 करोड़ यूरो की वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) की मांग और 1.81 करोड़ यूरो का जुर्माना भी खत्म हो गया है।

Persistent Systems

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने 21 अक्टूबर को अपना QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट) इश्यू लॉन्च किया, जिसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹5,761 तय किया गया है।

NHPC

एनएचपीसी ने असम और अरुणाचल प्रदेश में स्थित 2,000 MW की सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की यूनिट 5 (250 MW) के कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख (CoD) का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट में 250 MW की कुल आठ यूनिट्स हैं।

Gujarat Mineral Development Corporation (GMDC)

गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने गुजरात सरकार को ₹223.55 करोड़ का डिविडेंड सौंपा है। कंपनी के बोर्ड ने 14 मई को हर शेयर पर ₹9.50 के डिविडेंड की सिफारिश की थी, जिसे 30 सितंबर को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी।

PC Jeweller

पीसी ज्वेलर के शेयरों पर आज सितंबर 2026 तिमाही के रिजल्ट और आदित्य कुमार हलवासिया की अतिरिक्त खरीदारी का असर दिख सकता है। सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड लेवल पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 58% बढ़कर ₹331.1 करोड़ और रेवेन्यू 27.8% उछलकर ₹1,054.5 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ एक कारोबारी दिन पहले 21 अक्टूबर को निवेशक आदित्य कुमार हलवासिया ने इसके 5.51 करोड़ शेयर (0.56% होल्डिंग) और खरीदी। उन्होंने ये शेयर प्रति शेयर ₹18.39 के भाव पर ₹101.3 करोड़ में खरीदे। इससे पहले आदित्य ने 15 अक्टूबर को इसके 5.1 करोड़ शेयर (0.52% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹14.43 के भाव पर हासिल किए थे।

HD Fire Protect

एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने एलियांज सोआ फंड (Allianz Soa Fonds) की तरफ से एचडी फायर प्रोटेक्ट के 17.55 लाख शेयर (1% हिस्सेदारी) ₹55.73 करोड़ में प्रति शेयर ₹317.48 के भाव पर खरीदे हैं।

Rappid Valves

महाराष्ट्र डिफेंस एंड एयरोस्पेस वेंचर फंड ने प्रति शेयर ₹355.33 के भाव पर ₹5.11 करोड़ में रैपिड वॉल्व्स (इंडिया) के 1.44 लाख शेयर (2.77% हिस्सेदारी) बेच दिए। वहीं निवेजा स्मॉल कैप फंड ने ₹1.38 करोड़ में 39,600 अतिरिक्त शेयर (0.76% हिस्सेदारी) ₹351 के भाव पर तो एजिस इन्वेस्टमेंट फंड ने ₹3.83 करोड़ में 1.07 लाख शेयर (2.06% हिस्सेदारी) ₹356.85 के भाव पर खरीदे। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार महाराष्ट्र डिफेंस एंड एयरोस्पेस वेंचर फंड के पास रैपिड वॉल्व्स के 1,44,584 शेयर (2.78% हिस्सेदारी) और निवेजा स्मॉल कैप फंड के पास 2.16 लाख शेयर (4.16% हिस्सेदारी) थे।

Encompass Design India

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मिनर्वा वेंचर्स फंड ने एनकंपास डिजाइन इंडिया के 2.42 लाख शेयर (1.71% हिस्सेदारी) ₹5.83 करोड़ में प्रति शेयर ₹241 के भाव पर खरीद लिए। वहीं ये सभी शेयर बेचकर रेडिएंट ग्लोबल फंड-क्लास बी पार्टिसिपेटिंग शेयर्स कंपनी से बाहर निकल गई।

Fusion CX, Ravita Engineering Services

आज फ्यूजन सीएक्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे तो रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: स्विगी, कोलगेट पामोलिव इंडिया, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस, ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, साइएंट, हैवेल्स इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, जिंदल स्टेनलेस, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, रैलिस इंडिया, सैजिलिटी, सफायर फूड्स इंडिया और टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र)

एक्स-डिविडेंड: एंजल वन, टिप्स म्यूजिक

एक्स-स्प्लिट: जेएसडब्ल्यू ड्युलक्स

एक्स-बायबैक: वीआरएल लॉजिस्टिक्से

F&O बैन: अंबुजा सीमेंट्स, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।