Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 70.00 प्वाइंट्स यानी 0.29% की गिरावट के साथ 23,690.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 3 नवंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1225.07 प्वाइंट्स यानी 1.62% की बढ़त के साथ 76,917.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 370.05 प्वाइंट्स यानी 1.58% की मजबूती के साथ 23,810.85 के डे-हाई पर बंद हुए थे। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
