Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई मार्केट से गिरावट के रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मंगलवार 19 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 370.64 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 81,644.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 103.70 प्वाइंट्स यानी 0.42% के उछाल के साथ 24,980.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
