Stocks to Watch: अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर जोरदार रौनक के आसार, UPL और PB Fintech समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में आज जोरदार तेजी के संकेत दिख रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक लिस्टिंग के अलावा यूपीएल (UPL), पीबी फिनटेक (PB Fintech) और आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 2 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 943.52 प्वाइंट्स यानी 1.17% की बढ़त के साथ 81,666.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.95 प्वाइंट्स यानी 1.06% के उछाल के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ तेजी के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक के संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी 1000 प्वाइंट्स से अधिक के उछाल के साथ 26,150 के पार है जिससे पहली बार निफ्टी 50 में 1000 से अधिक अंकों की बढ़त के आसार दिख रहे हैं। इससे पहले 24 मई 2025 को इंट्रा-डे में निफ्टी 936 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा था। अमेरिका के साथ ट्रेड डील फाइनल होने के चलते मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख सकता है। हालांकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो तेज उठा-पटक भी रह सकती है।
एक कारोबारी दिन पहले 2 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 943.52 प्वाइंट्स यानी 1.17% की बढ़त के साथ 81,666.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.95 प्वाइंट्स यानी 1.06% के उछाल के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर यूपीएल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52.2% गिरकर ₹396 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 12.5% बढ़कर ₹12,269 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान टैक्स पर ₹499 करोड़ के राइट-बैक से ₹181 करोड़ के एक्सपेंस की स्थिति आ गई।
PB Fintech Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पीबी फिनटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 165% बढ़कर ₹189.4 करोड़ और रेवेन्यू 37.1% उछलकर ₹1,771.2 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी दी है।
Awfis Space Solutions Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.7% बढ़कर ₹21.7 करोड़ और रेवेन्यू 20.2% उछलकर ₹381.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Thermax Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर थर्मैक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80.3% बढ़कर ₹205 करोड़ और रेवेन्यू 4.2% उछलकर ₹2,634.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹58.75 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन्स में पहुंच गई।
Indus Towers Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडस टावर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 55.6% गिरकर ₹1,776 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 7.9% बढ़कर ₹8,146.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Paradeep Phosphates Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पारादीप फॉस्फेट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13% गिरकर ₹182 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 15.2% बढ़कर ₹5,748.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹41.3 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Akzo Nobel India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एग्जो नोबेल इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 31.6% गिरकर ₹74.3 करोड़ और रेवेन्यू 13.6% फिसलकर ₹907.7 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹28.3 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Aarti Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आरती इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 189.1% बढ़कर ₹133 करोड़ और रेवेन्यू 25.8% उछलकर ₹2,319 करोड़ पर पहुंच गया।
Chalet Hotels Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर चलेत होटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.5% बढ़कर ₹124.1 करोड़ और रेवेन्यू 27% उछलकर ₹581.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Honeywell Automation India Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हनीवेल ऑटोमेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.3% गिरकर ₹121.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 7.1% बढ़कर ₹1,168.7 करोड़ पर पहुंच गया।
PG Electroplast Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 50.3% बढ़कर ₹60.3 करोड़ और रेवेन्यू 45.9% उछलकर ₹1,412.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Aditya Birla Lifestyle Brands Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.4% बढ़कर ₹69 करोड़ और रेवेन्यू 9.6% उछलकर ₹2,343.2 करोड़ पर पहुंच गया।
RailTel Corporation of India Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रेलटेल का प्रॉफिट 4% गिरकर ₹62.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹913.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Olectra Greentech Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.15% बढ़कर ₹46.4 करोड़ और रेवेन्यू 28.8% उछलकर ₹663.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Utkarsh Small Finance Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का घाटा ₹168 करोड़ से बढ़कर ₹375 करोड़ पर पहुंच गया तो ब्याज से शुद्ध कमाई भी 27.4% गिरकर ₹348.3 करोड़ पर आ गया। इस दौरान स्मॉल फाइनेंस बैंक ₹185.3 करोड़ के ऑपरेटिंग प्रॉफिट से ₹44.27 करोड़ के ऑपरेटिंग लॉस में आ गई और प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 5.5% बढ़कर ₹446.4 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 12.42% से 11.05% तो नेट एनपीए 5.02% से 4.48% पर आ गया।
Tata Chemicals Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा केमिकल्स का कंसालिडेटेड लॉस ₹53 करोड़ से बढ़कर ₹93 करोड़ पर पहुंच गया तो रेवेन्यू 1.1% फिसलकर ₹3,550 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का एक्सेप्शनल लॉस ₹70 करोड़ से घटकर ₹54 करोड़ रह गया।
City Union Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 16.1% बढ़कर ₹332.2 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई 27.8% उछलकर ₹751.2 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.42% से 2.17% तो नेट एनपीए 0.90% से 0.78% पर आ गया।
Ather Energy Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एथर एनर्जी का घाटा ₹197.08 करोड़ से घटकर ₹84.6 करोड़ पर आ गया तो रेवेन्यू 50.2% उछलकर ₹953.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Bajaj Housing Finance Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 21.3% बढ़कर ₹664.9 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई 19.6% उछलकर ₹963.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Unichem Laboratories
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने यूनीकेम लैब के कोल्हापुर एपीआई फैसिलिटी की 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच जांच की। जांच के बाद एफडीए ने पांच ऑब्जर्वेशंस जारी किए।
IRB Infrastructure Developers
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने वीएम7 एक्सप्रेसवे (गांदेवा-एना एचएएम प्रोजेक्ट) में अपना 100% इक्विटी शेयर कैपिटल ₹513 करोड़ में आईआरबी इनविट फंड को दे दी है। इससे कंपनी के कंसालिडेटेड घाटे में करीब ₹700 करोड़ की कमी आने की उम्मीद है।
Brigade Hotel Ventures
ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने ₹1,100 करोड़ के निवेश को लेकर तमिलनाडु सरकार के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी चेन्नई में तीन प्रॉपर्टीज- चेन्नई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट, ग्रैंड हयात चेन्नई ईसीआर और जेडब्ल्यू मैरियट चेन्नई ओएमआर में 500 से अधिक नए कमरे जोड़ेगी। ब्रिगेड ग्रुप ने इसके लिए जमीन पहले ही हासिल कर ली है।
Zen Technologies
जेन टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने हरि हरन चालत (Hari Haran Chalat) को 31 जनवरी से कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) बनाने की मंजूरी दे दी है।
बल्क डील्स
Clean Science and Technology
अमांसा होल्डिंग्स ने क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 11.79 लाख शेयर (1.1% इक्विटी) ₹791.84 के भाव पर ₹93.39 करोड़ में खरीदा है। दिसंबर 2025 तक अमांसा के पास क्लीन साइंस में पहले से ही 1.26% हिस्सेदारी थी।
Jinkushal Industries
रॉयल अल्फा अपॉर्च्यूनिटी फंड ने प्रति शेयर ₹69.59 के भाव पर जिंकुशल इंडस्ट्रीज के
1.96 लाख शेयर ₹1.36 करोड़ में खरीदे हैं, जबकि वॉर्टन अपॉर्चुनिटी फंड ने 3.92 लाख शेयर ₹69.49 के भाव से ₹2.72 करोड़ में खरीदे हैं।
India Homes
लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने इंडिया होम्स के 75 लाख अतिरिक्त शेयर (1.88% हिस्सेदारी) ₹13.3 के भाव पर ₹9.97 करोड़ में खरीदे। वहीं एमके बांका (HUF) ने 74.74 लाख शेयर (1.87% हिस्सेदारी) इसी भाव पर ₹9.94 करोड़ में बेच दिए। इससे पहले 1 फरवरी को भी लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने इंडिया होम्स में 1.8% हिस्सेदारी खरीदी थी, जो दिसंबर 2025 तक उसकी 3.43% हिस्सेदारी के अतिरिक्त थी।
लिस्टिंग
आज कस्तूरी मेटल कंपोजिट के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज कोचीन शिपयार्ड, जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, सिम्फनी और वैभव ग्लोबल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट रीट और एंजेन इंडिया एनर्जी यील्ड प्लस ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।