Get App

Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग, IDFC First Bank समेत ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। आज दो लिस्टिंग के साथ-साथ इंट्रा-डे में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 9:11 AM
Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग, IDFC First Bank समेत ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में रखें नजर
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 18 जुलाई की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 501.51 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 81,757.73 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 143.05 प्वाइंट्स यानी 0.57% की गिरावट के साथ 24,968.40 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में हल्की मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 18 जुलाई की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 501.51 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 81,757.73 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 143.05 प्वाइंट्स यानी 0.57% की गिरावट के साथ 24,968.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो दो स्टॉक्स की एंट्री होने वाली है। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल, हैवेल्स इंडिया, आईडीबीआई बैंक, आंध्रा सीमेंट्स, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, क्रिसिल, धनलक्ष्मी बैंक, डोडला डेयरी, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, ओबेरॉय रियल्टी, पराग मिल्क फूड्स, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और यूको बैंक आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें