Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी पर 21 स्टॉक्स फोकस में; 5 लिस्टिंग और Vedanta, Trent, Snapdeal पर नजर

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 06 अक्टूबर को घरेलू स्टॉक मार्केट में गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज पांच स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ इंट्रा-डे में स्नैपडील (Snapdeal), मैरिको (Marico), वेदांता (Vedanta) और ट्रेंट (Trent) समेत 21 शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 8:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 5 अक्टूबर को सेंसेक्स 472.77 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 72,382.47 और निफ्टी भी 133.80 प्वाइंट्स यानी 0.60% की मजबूती के साथ 22,555.75 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 59.50 प्वाइंट्स यानी 0.26% की बढ़त के साथ 22,635.50 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो इसका मार्केट पर आज असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 5 अक्टूबर को सेंसेक्स 472.77 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 72,382.47 और निफ्टी भी 133.80 प्वाइंट्स यानी 0.60% की मजबूती के साथ 22,555.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Rentomojo Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेंटोमोजो का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 38.6% गिरकर ₹7.8 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 51.1% बढ़कर ₹126.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹11.36 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस और जीरो से ₹2.7 करोड़ के टैक्स एक्सपेंसेज में पहुंच गई।


Steamhouse India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर स्टीमहाउस इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80.2% बढ़कर ₹18.3 करोड़ और रेवेन्यू 13.3% उछलकर ₹128.6 करोड़ पर पहुंच गया।

LCC Projects Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलसीसी प्रोजेक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.04% गिरकर ₹63.7 करोड़ और रेवेन्यू 15.1% फिसलकर ₹802.6 करोड़ पर आ गया।

Axis Bank Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एक्सिस बैंक का ग्रास एडवांसेज 22.7% बढ़कर ₹13.84 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 20.7% उछलकर ₹14.52 लाख करोड़, CASA डिपॉजिट्स 10.6% बढ़कर ₹5.29 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

Kotak Mahindra Bank Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही के आखिरी में सालाना आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एडवांसेज यानी नेट लोन बुक 24.7% बढ़कर ₹5.77 लाख करोड़, CASA 11.3% उछलकर ₹2.49 लाख करोड़ और टोटल डिपॉजिट्स 23.2% चढ़कर ₹6.51 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

IndusInd Bank Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज यानी नेट लोन बुक 11.2% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ और डिपॉजिट्स 10.1% उछलकर ₹4.29 लाख करोड़ पर पहुंच गया तो सीएएसओ रेश्यो 30.7% से 28% पर आ गया।

Trent Q2 (YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर ट्रेंट का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹5,788 करोड़ पर पहुंच गया तो कंपनी ने 10 वेस्टसाइड स्टोर और 17 जूडियो स्टोर बढ़ाए। सितंबर 2026 के आखिरी में कंपनी के पोर्टफोलियो में 1342 स्टोर थे।

AWL Agri Business Q2 (YoY)

सितंबर महीने में सालाना आधार पर एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस की वॉल्यूम ग्रोथ 12% और रेवेन्यू ग्रोथ 24% रही। फूड और एफएमसीजी रेवेन्यू ग्रोथ 33% रही और पहली बार किसी तिमाही में यह ₹2 हजार करोड़ के पार पहुंची। एडिबल ऑयल बिजनेस की वॉल्यूम ग्रोथ 3%, इंडस्ट्री एसेंशियल्स की वॉल्यूम ग्रोथ 25% रही।

Juniper Hotels

जुनिपर होटल्स ने महाराष्ट्र के खोपोली में चल रहे नोवोटेल मैजिका होटल को ₹248 करोड़ में खरीदने के लिए मैजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट के साथ एक बाइंडिंग एमओयू किया है।

Vedanta

वेदांता के बोर्ड की 8 अक्टूबर को बैठक है, जिसमें अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार होगा। इसका रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर तय किया गया है।

HLE Glascoat

एचएलई ग्लासकोट की सब्सिडियरी Thaletec GmbH ने 5 अक्टूबर से अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी HLE Surface Technologies GmbH में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी HLE International S.à.r.l. को ट्रांसफर कर दी है।

Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज ने अमेरिका में 0.5 mg, 1 mg, 1.5 mg, 2 mg और 2.5 mg की क्षमता वाली रियोसिगुएट (Riociguat) टैबलेट लॉन्च करने के लिए एमएसएन लेबोरेटरीज के साथ साझेदारी की है। जाइडस और एमएसएन लेबोरेटरीज अमेरिकी बाजार में Adempas (रियोसिगुएट) का जेनेरिक वर्जन लॉन्च करने वाली पहली कंपनियां हैं। इसे एमएसएन लेबोरेटरीज ने डेवलप और मैन्युफैक्चर किया है। इस दवा का इस्तेमाल सर्जिकल इलाज के बाद लगातार या बार-बार क्रोनिक थ्रोम्बोएम्बोलिक पल्मोनरी हाइपरटेंशन के इलाज में होता है।

Marico

मैरिको ने सटिया न्यूट्रास्युटिकल्स में अतिरिक्त 24.09% हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर इसकी हिस्सेदारी 60% से बढ़कर 84.09% हो गई है, जिसकी वैल्यू ₹1,392.07 करोड़ है। अब फाउंडर और कुछ अन्य शेयरहोल्डर्स के पास बची हुई 14.09% हिस्सेदारी की खरीद जुलाई 2027 में ₹592 करोड़ में पूरी होगी।

JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अप्रैल 2026 से अब तक 1.4 GW की रिन्यूएबल कैपेसिटी मिलाकर 1,694 MW की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी जोड़ी है और इसके साथ ही अब कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी बढ़कर 15,147 MW हो गई है।

BGR Energy Systems

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स ने ₹3,736 करोड़ के बकाया कर्ज के रीस्ट्रक्चरिंग के लिए नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया डेट रिजॉल्यूशन कंपनी के जरिए) के साथ एक मास्टर रीस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट किया है।

AceVector

नेगन कैपिटल सर्विसेज ने स्नैनडील (Snapdeal), यूनीकॉमर्स (unicommerce) और स्टेलरो ब्रांड्स (Stellaro Brands) की पैरेंट कंपनी ऐसवेक्टर की लिस्टिंग के दिन इसके 1.18 करोड़ इक्विटी शेयर (2.17% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹25.12 के भाव पर ₹29.78 करोड़ में खरीदे। नेगल कैपिटल सर्विसेज के फंड नेगन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड के पास लिस्टिंग से पहले ही कंपनी में 2.3% हिस्सेदारी थी यानी इस नई खरीद के बाद फंड की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 4.47% हो गई है। वहीं दूसरी तरफ लीडिंग लाइट फंड वीसीसी-द विंटेज ने कंपनी के 50.26 लाख शेयर ₹25.09 के भाव पर ₹12.61 करोड़ में बेच दिए। इसके अलावा नेक्टा ब्लूम वीसीसी ने नेक्टा ब्लूम वन के जरिए और रीगल फंड ने 30.42 लाख शेयर ₹8.61 करोड़ में तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 35.32 लाख शेयर ₹10 करोड़ में प्रति शेयर ₹28.32 के भाव पर बेचे।

SRIT India, Shah Investor's Home

आज SRIT India और शाह इंवेस्टर्स होम के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।।

Acme Universal Safezone 9, Shivchem Agro, Pind Hospitality

आज एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9, शिवकेम एग्रो और पिंड हॉस्पिटैलिटी के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।