Stocks to Watch: दो लिस्टिंग्स; Swiggy, Akzo Nobel और Bajaj Electricals समेत इन शेयरों में तेज हलचल के आसार
Stocks to Watch: आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का संकेत मिल रहा है। स्टॉक्स में बात करें तो दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ इंट्रा-डे में स्विगी (Swiggy), एग्जो नोबल इंडिया (Akzo Nobel India) और बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 57.87 प्वाइंट्स यानी 0.07% की फिसलन के साथ 82,102.10 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 32.85 प्वाइंट्स यानी 0.13% की गिरावट के साथ 25,169.50 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकत एशियाई बाजारों से दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 57.87 प्वाइंट्स यानी 0.07% की फिसलन के साथ 82,102.10 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 32.85 प्वाइंट्स यानी 0.13% की गिरावट के साथ 25,169.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Sudarshan Chemical Industries Q1 (Consolidated YoY)
जून तिमाही में सालाना आधार पर सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड मुनाफा 87% बढ़कर ₹55 करोड़ और रेवेन्यू 296% उछलकर ₹2,506.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Swiggy
स्विगी के बोर्ड ने रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज (रैपिडो) में कंपनी के 10 इक्विटी शेयर और 1,63,990 सीरीज डी कंपल्सरली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर्स (सीसीपीएस) ₹1,968 करोड़ में बेचने को मंजूरी दे दी है। इसे प्रोसुस ग्रुप की नीदरलैंड में स्थित एमआईएच इन्वेस्टमेंट्स वन बीवी को बेचना है। स्विगी की पब्लिक शेयरहोल्डर एमआईएच होल्डिंग्स बीवी की कंपनी में जून 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक 23.31% हिस्सेदारी है। इसके अलावा बोर्ड ने रैपिडो में कंपनी के 35,958 सीरीज डी सीसीपीएस को वेस्टब्रिज कैपिटल की सेतु एआईएफ ट्रस्ट को ₹431.5 करोड़ में बेचने को मंजूरी दी है। बोर्ड ने इंस्टामार्ट ब्रांड के तहत कंपनी का क्विक कॉमर्स बिजनेस स्विगी इंस्टामार्ट को स्लंप सेल के रूप में देने की मंजूरी दे दी।
Akzo Nobel India
सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक एग्जो नोबल इंडिया की प्रमोटर इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 5% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। यह डील ₹742.7 करोड़ की हो सकती है और इसका फ्लोर प्राइस ₹3,261.8 तय किया गया है।
Bajaj Electricals
बजाज इलेक्ट्रिकल्स के बोर्ड ने आयरलैंड की ग्लेन डिम्पलेक्स ग्रुप के ग्लेन इलेक्ट्रिक से भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका में ₹146 करोड़ में 'मॉर्फी रिचर्ड्स' ब्रांड और इससे जुड़े इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
Poly Medicure
पॉली मेडिक्योर ने नीदरलैंड में स्थित अपनी सहायक कंपनी रिसोआर होल्डिंग्स के जरिए पेंड्राकेयर होल्डिंग्स और पेंड्राकेयर ग्रुप की वेलिंक मेडिकल का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ अब कंपनी को पेंडाकेयर ग्रुप में 90% इकनॉमिक राइट्स मिल गया है।
Torrent Pharmaceuticals
दक्षिण अफ्रीका के प्रतिस्पर्धा आयोग यानी कॉम्पटीशन कमीशन ने टोरेंट फार्मा को केकेआर से जेबी केमिकल्स एंड फार्मा के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
Lemon Tree Hotels
लेमन ट्री होटल्स ने वाराणसी और रीवा में दो नई प्रॉपर्टीज के लिए डील की है।
Ceinsys Tech
साइनसिस टेक को ESRI आर्कGIS सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट एंटरप्राइज एग्रीमेंट के अपग्रेड और खरीदारी को एक एजेंसी की के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) से एक लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है। ₹15.95 करोड़ का यह ऑर्डर 4 वर्षों के लिए है, जिसमें लाइसेंस डिलीवरी और लाइसेंस एक्विवेशन के बाद ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम शामिल है।
Dilip Buildcon
दिलीप बिल्डकॉन को केरल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से नीलामी के जरिए ₹1,115.37 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी को केरल के पलक्कड़ नोड के पुडुसेरी सेंट्रल और कन्नम्ब्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम मिला है।
HCL Technologies
एचसीएल टेक ने स्वीडन की कॉमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली एक कंपनी के साथ एआई से लैस डिजिटल फाउंडेशन सर्विसेज के एग्रीमेंट को रिन्यू किया है।
Torrent Power
टोरेंट पावर ने न्यूजोन इंडिया (NZIPL) के 11.95 लाख इक्विटी शेयर (49% हिस्सेदारी) और न्यूजोन पावर प्रोजेक्ट्स (NZPPPL) के 30 लाख इक्विटी शेयर (100% हिस्सेदारी) सरावगी फैमिली और संबंधित एचयूएफ से ₹211 करोड़ में खरीद ली है। NZPPPL के पास पहले से ही NZIPL में 51% हिस्सेदारी है।
Puravankara
पूर्वांकर के ग्रुप सीएफओ दीपक रस्तोगी ने इस्तीफ दे दिया है जो 23 सितंबर से प्रभावी है। 24 सितंबर से उनकी जगह नीरज कुमार गौतम ने ली है।
VIP Industries
वीआईपी इंडस्ट्रीज की एमडी नीतू काशीरामका ने 23 सितंबर को इस्तीफा दे दिया और अब वह कंपनी में 31 अक्टूबर, 2025 तक रहेंगी। हालांकि बोर्ड ने अतुल जैन को 23 सितंबर से 5 साल के लिए एमडी नियुक्त किया है।
बल्क डील्स
Sammaan Capital
प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट ने सम्मान कैपिटल के 1.16 करोड़ शेयर (1.4% हिस्सेदारी) ₹137.26 के भाव पर ₹159.2 करोड़ में बेचे हैं।
Parth Electricals & Engineering
इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट फंड ने पार्थ इलेक्ट्रिकल्स एंड इंजीनियरिंग के 1 लाख शेयर ₹225 के भाव पर बेचे।
Wheels India
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने व्हील्स इंडिया के 1,27,940 शेयर ₹809 के भाव पर खरीदे।
ब्लॉक डील्स
Energy Infrastructure Trust
ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट की कंपनी स्पांसर रैपिड होल्डिंग्स 2 ने एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में करीब 5.4% हिस्सेदारी (3.61 करोड़ यूनिट) ₹82 प्रति यूनिट के भाव से ₹296.43 करोड़ में बेच दी। स्पांसर ने इससे पहले पिछले हफ्ते ₹1,382.7 करोड़ में 25.4% हिस्सेदारी बेची थी। अब इसने जो 5.4% हिस्सेदारी यूनिट बेची है, उसे नियो इन्फ्रा इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड, बी अरुणकुमार कैपिटल एंड क्रेडिट सर्विसेज, पिको कैपिटल और नियो वेल्थ पार्टनर्स ने खरीदा है।
NDR INVIT Trust
इन्फ्रा इंडिया अपॉर्चुनिटीज पैरेंट ने एनडीआर इनविट ट्रस्ट में 6.68% हिस्सेदारी (2.64 करोड़ यूनिट) ₹115 प्रति यूनिट की दर से ₹304.2 करोड़ में तारा इंस्टीट्यूशनल इंडिया अल्फा, स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, तारा इमर्जिंग एशिया लिक्विड फंड और वैल्यूक्वेस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को बेच दिया। इसी भाव पर दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने भी 87 लाख यूनिट ₹100.05 करोड़ में खरीदा है तो निष्ठा झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट,आर्यवीर झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट और आर्यमन झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट ने ₹99.76 करोड़ में 86.75 लाख यूनिट खरीदे हैं।
लिस्टिंग
आज वीएमएस टीएमटी की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। वहीं संपत एलुमिनियम की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट्स और एसएमएस लाइफसाइंसेज इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के स्पिन ऑफ और सनशील्ड केमिकल्स के राइट्स की भी एक्स-डेट है।
F&O Ban
एचएफसीएल, आरबीएल बैंक, और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।