Stocks to Watch: Nifty-Bank Nifty की एक्सपायरी; Paytm, Nazara और Ola Electric समेत ये 16 शेयर फोकस में
Stocks to Watch: एक्सपायरी की बाढ़ के बीच आज 27 अक्टूबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज पेटीएम (Paytm), नजारा टेक (Nazara Tech), रेमंड रियल्टी (Raymond Realty) और ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 26 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 482.92 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 73,606.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 153.20 प्वाइंट्स यानी 0.68% की तेजी के साथ 22,753.20 के डे-हाई पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 106.50 प्वाइंट्स यानी 0.47% की गिरावट के साथ 22,667.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के सभी इंडेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के भी F&O की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है।
एक कारोबारी दिन पहले 26 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 482.92 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 73,606.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 153.20 प्वाइंट्स यानी 0.68% की तेजी के साथ 22,753.20 के डे-हाई पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Tata Consumer Products Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.7% बढ़कर ₹470.1 करोड़ और रेवेन्यू 14% चढ़कर ₹5,661.1 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने 1 दिसंबर 2026 से सुनील लोबो को कंपनी का इंडिया प्रेसिडेंट और हेड नियुक्ति किया है।
One 97 Communications (Paytm) Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पेटीएम की वन 97 कम्युनिकेशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब 11 गुना बढ़कर ₹21 करोड़ से ₹226 करोड़ और रेवेन्यू 28.5% चढ़कर ₹2,648 करोड़ पर पहुंच गया।
Nazara Technologies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नजारा टेक ₹33.9 करोड़ के घाटे से ₹35.36 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई और रेवेन्यू भी 52.6% चढ़कर ₹803.2 करोड़ पर पहुंच गया।
KFin Technologies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केफिन टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.5% बढ़कर ₹100.3 करोड़ और रेवेन्यू 30% चढ़कर ₹401.8 करोड़ पर पहुंच गया।
REC Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरईसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.22% घटकर ₹3,477.7 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 9% फिसलकर ₹5,478.4 करोड़ पर आ गया।
Aequs Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एक्वस का कंसालिडेटेड घाटा ₹20.59 करोड़ से बढ़कर ₹52.3 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू भी 45.3% चढ़कर ₹409.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Sona BLW Precision Forgings Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फॉर्जिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.3% बढ़कर ₹223.4 करोड़ और रेवेन्यू 34.9% चढ़कर ₹1,535.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Highway Infrastructure
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को उत्तर प्रदेश के बैती कला टोल प्लाजा पर कामकाज के लिए NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से ₹91.78 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है।
Sigma Advanced Systems
सिग्मा को एक NATO देश से 155 mm आर्टिलरी एम्युनिशन (तोप के गोले) के लिए बेस ब्लीड (BB) यूनिट बनाने और सप्लाई करने का ₹973 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को 12 महीने में पूरा करना है।
HCL Technologies
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ऑस्ट्रिया के जरिए क्रोएशिया की कंपनी रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
Genus Power Infrastructures
जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स के बोर्ड ने ₹148.2 करोड़ तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। यह बायबैक प्रति शेयर ₹312 के भाव पर होगा, जिसमें 47.5 लाख इक्विटी शेयरों तक की खरीदारी होगी।
Raymond Realty
रेमंड रियल्टी की सब्सिडियरी टेन एक्स रियल्टी वेस्ट (Ten X Realty West) ने रेमंड रियल्टी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रियल एस्टेट डेवलपमेंट फंड के साथ एक इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट किया है। इसके तहत टेन एक्स रियल्टी वेस्ट में ₹210 करोड़ तक का निवेश आएगा।
Shankesh Jewellers
टाइगर स्ट्रेटेजीज फंड-I ने शंकेश ज्वेलर्स के 8.21 लाख शेयर (0.55% हिस्सेदारी) ₹7.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹91.76 के भाव पर बेच डाले। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार इस फंड के पास कंपनी में 1.25% हिस्सेदारी (18.42 लाख शेयर) थी, जिसे इसने 17 अगस्त 2026 को एंकर बुक के जरिए हासिल किया था।
Gujarat Kidney and Super Speciality
एंकर इन्वेस्टर नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी अपनी पूरी 0.55% हिस्सेदारी यानी 4.38 लाख शेयर ₹7.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹178 के भाव पर बेच दी। इसका एंकर बुक 19 दिसंबर, 2025 को खुला था।
SG Mart
मॉरीशस की प्रोटेक्टेड सेल फंड रियाम्बेल कैपिटल PCC-RCC1 ने एसजी मार्ट के 7.89 लाख शेयर (0.62% इक्विटी होल्डिंग) ₹63.13 करोड़ में प्रति शेयर ₹799.46 के भाव पर खरीदे।
Ola Electric Mobility
सॉफ्टबैंक की SVF II ऑस्ट्रिच (DE) ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी ओला इलेक्ट्रिक के RE (राइट्स एंटाइटेलमेंट) बेचे। दो कारोबारी दिनों में लगभग 28% हिस्सेदारी बेचने के बाद, सोमवार को इसने अपने अनुमानित एंटाइटेलमेंट का लगभग 55% हिस्सा और बेच दिया। बल्क डील डेटा के अनुसार SVF ने 2.37 करोड़ राइट्स एंटाइटेलमेंट बेचे, जो इसके अनुमानित एंटाइटेलमेंट का 54.7% है। यह बिक्री ₹3.13 करोड़ में ₹1.32 के भाव पर हुई। राइट्स इश्यू के रेश्यो के तहत एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर 25 फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले 2 शेयर मिले तो सितंबर के आखिरी में SVF के पास मौजूद 54.14 करोड़ शेयरों के आधार पर उसे लगभग 4.33 करोड़ राइट्स शेयर मिले होंगे। अब तीन दिनों की बिक्री के साथ इसने अपने अनुमानित RE का 82.7% हिस्सा बेच दिया है।
इसके अलावा OEM एम्प्लॉयीज वेलफेयर ट्रस्ट ने भी 75.25 लाख राइट्स एंटाइटेलमेंट को ₹1.31 के भाव पर ₹98.58 लाख में तो वैनगार्ड ESG इंटरनेशनल स्टॉक ETF ने भी इसी कीमत पर ₹57.05 लाख RE लगभग ₹74.7 लाख में बेच दिए। वहीं दूसरी तरफ मुकुल अग्रवाल की परम कैपिटल ने ₹2.84 करोड़ में 2.17 करोड़ RE तो क्रोन फिनस्टॉक ने इसी कीमत पर 20 लाख एंटाइटेलमेंट ₹26.2 लाख में खरीदे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।