Stocks to Watch: सेंसेक्स की एक्सपायरी; Meesho, HUDCO, IRB Infra, Cipla और Tata Steel समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो मीशो (Meesho), हुडको (HUDCO), आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra), सिप्ला (Cipla) और टाटा स्टील (Tata Steel) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 7 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 102.20 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 84,961.14 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की गिरावट के साथ 26,140.75 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 7 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 102.20 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 84,961.14 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की गिरावट के साथ 26,140.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया), ईमको एलेकॉन (इंडिया), टोयम स्पोर्ट्स और युरानस इंफ्रास्ट्रक्चर आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।।
Tata Steel Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा स्टील का भारतीय प्रोडक्शन 11.4% बढ़कर 6.34 टन तो डिलीवरी वॉल्यूम 14.2% उछलकर 6.04 टन पर पहुंच गया।
NCL Industries Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एनसीएल इंडस्ट्रीद के सीमेंट का प्रोडक्शन 5% बढ़कर 6.94 लाख MT, सीमेंट डिस्पैचेज 5% बढ़कर 6.93 लाख MT पर पहुंच गया लेकिन सीमेंट बोर्ड्स प्रोडक्शन 41% गिरकर 11,907 टन और सीमेंट बोर्ड्स डिस्पैचेज 25% फिसलकर 14,096 चन पर आ गया।
Gland Pharma
ग्लैंड फार्मा को ओलोपाटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन यूएसपी, 0.7% (ओटीसी) के लिए फाइल किए गए एब्रिविएटड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस से जुड़ी आंखों की खुजली के इलाज में होगा।
Lemon Tree Hotels
लेमनट्री होटल्स ने उन रिपोर्ट्स को फर्जी करार दिया है जिसमें दावा किया गया है कि वारबर्ग पिनकस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे लेकर कोई भी बातचीत नहीं चल रही है।
Cipla
सिप्ला के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी सिप्ला यूएसए के लिए लेनरियोटाइड इंजेक्शन बनाकर सप्लाई करने वाली फार्माथेन इंटरनेशनल एसए की ग्रीस में स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की 10-21 नवंबर 2025 के बीच अमेरिकी एफडीए ने जांच की और 9 ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया।
IRB Infrastructure Developers
दिसंबर 2025 में आईआरबी इंफ्रा का ग्रास टोल कलेक्शन सालाना आधार पर 11.7% बढ़कर ₹753.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Housing and Urban Development Corporation (HUDCO)
हुडको ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी राज्य में कई हाउसिंग और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए अगले पांच वर्षों में ₹1 लाख करोड़ तक की वित्तीय सहायता दे सकती है।
Meesho
मीशो की जनरल मैनेजनर (बिजनेस) मेघा अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं कंपनी की जनरल मैनेजर (यूजर ग्रोथ एंड कंटेंट कॉमर्स) मिलन पार्टनी को जनरल मैनेजर (कॉमर्स प्लेटफॉर्म) की जिम्मेदारी मिलेगी।
Adani Green Energy
अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव बी लिमिटेड ने असाही इंडिया ग्लास को 20.8 मेगावाट सौर-पवन हाइब्रिड बिजली की सप्लाई के लिए एक पावर कंजम्प्शन एग्रीमेंट किया है। यह बिजली गुजरात के खावड़ा में स्थित 25 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट और 20.8 मेगावाट के विंड एनर्जी प्लांट से सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव बी लिमिटेड और अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फोर ने असाही इंडिया ग्लास के साथ एक इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट भी किया है।
Angel One
एंजल वन के बोर्ड की 15 जनवरी को होने वाली बैठक में स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव पर विचार होगा। साथ ही इसी दिन अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी विचार होगा।
MOIL
सरकार ने विश्वनाथ सुरेश को एमओआईएल का चेयरमैन-एमडी नियुक्त किया है।
Midwest
मिडवेस्ट को आंध्र प्रदेश सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ माइन्स एंड जियोलॉजी से एक काम मिला है। इसके तहत कंपनी को 6 जनवरी, 2026 से 30 वर्षों की अवधि के लिए आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में स्थित 21.012 हेक्टेयर (51.92 एकड़) में फैले रंगीन क्वार्टजाइट ब्लॉकों की माइनिंग की मंजूरी मिल गई है। यह क्वार्टजाइट कटाई और पॉलिशिंग में इस्तेमाल होती है।
बल्क डील्स
TV Today Network
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने टीवी टुडे के 14.5 लाख शेयर (2.43% इक्विटी) प्रति शेयर ₹138 के भाव से ₹20.01 करोड़ में बेचे। वहीं वेल्थ गार्जियन ने टीवी टुडे के 3.6 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹137.99 के भाव से ₹4.96 करोड़ में खरीदे। दिसंबर 2025 तक एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड के पास इस मीडिया कंपनी में 3.03% हिस्सेदारी थी।
एक्स-डेट
आज ए-1 के स्प्लिट की एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।