Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है और आमतौर पर इस दिन इक्विटी बेंचमार्के इंडेक्सेज में काफी उठा-पटक दिखती है। इससे पहले सोमवार 28 अप्रैल को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1005.84 प्वाइंट्स यानी 1.27% उछलकर 80,128.37 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.20% यानी 289.15 प्वाइंट्स चढ़कर 24,328.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
