Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; एक लिस्टिंग और TCS, HCL, Biocon समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ टीसीएस (TCS), एचसीएलटेक (HCLTech), बायोकॉन (Biocon) और सिकल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 12 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 301.93 प्वाइंट्स यानी 0.36% की बढ़त के साथ 83,878.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 106.95 प्वाइंट्स यानी 0.42% के उछाल के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है और इस बार सेंसेक्स की एक्सपायरी बीएमसी इलेक्शंस के दिन 15 जनवरी को छुट्टी के चलते एक दिन पहले यानी बुधवार को खिसक गई है तो आज मार्केट में तेज हलचल की गुंजाइश है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 12 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 301.93 प्वाइंट्स यानी 0.36% की बढ़त के साथ 83,878.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 106.95 प्वाइंट्स यानी 0.42% के उछाल के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, टाटा एलेक्सी, 5पैसा कैपिटल, जस्ट डायल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नवकार कॉर्पोरेशन, ओरिएंटल होटल्स, सिग्मा सॉल्व और टोक्यो प्लास्ट इंटरनेशनल आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Tata Consultancy Services (TCS) Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टीसीएस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.9% गिरकर ₹10,657 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.9% बढ़कर ₹67,087 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी 7.9% उछलकर ₹16,889 करोड़ और ईबीआईटी मार्जिन 24.47% से 25.17% पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹3391 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई। नतीजे के साथ कंपनी ने प्रति शेयर ₹11 के अंतरिम डिविडेंड और ₹46 के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है।

HCL Technologies Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एचसीएल टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.2% गिरकर ₹4,076 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 13.3% बढ़कर ₹33,872 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी 8% उछलकर ₹5,821 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ईबीआईटी मार्जिन 19.47% से फिसलकर 18,55% पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹956 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई। डॉलर टर्म में कंपनी का रेवेन्यू 7.4% बढ़कर $379.3 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने हर शेयर पर ₹12 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए कॉन्स्टैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 3-5% से बढ़ाकर 4-4.5% कर दिया और सर्विसेज कॉन्स्टैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 4-5% से 4.75-5.25% कर दिया है। कंपनी ने ईबीआईटी मार्जिन के गाइडेंस को 17-18% पर बरकरार रखा है।

Anand Rathi Wealth Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आनंद राठी वेल्थ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.6% बढ़कर ₹99.77 करोड़ और रेवेन्यू 22.2% बढ़कर ₹289.6 करोड़ पर पहुंच गया।

GTPL Hathway Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीटीपीएल हाथवे का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.2% बढ़कर ₹11 करोड़ और रेवेन्यू 5.1% बढ़कर ₹932.6 करोड़ पर पहुंच गया।

तिमाही बिजनेस अपडेट

Adani Energy Solutions Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का कलेक्शन एफिसिएंसी 101.75% और सिस्टम अवेलिबिलिटी 99.69% पर बना हुआ है। कंपनी ने 18.88 लाख नए मीटर लगाए जिसके साथ ही इसके कुल मीटर की संख्या बढ़कर 92.5 लाख पर पहुंच गई। कंपनी का ऑर्डर बुक 2.46 करोड़ मीटर पर बना हुआ है जिससे कंपनी को ₹29,519 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो सकता है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Biocon

बायोकॉन के बोर्ड ने 12 जनवरी को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लाने की मंजूरी दे दी है, जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹387.74 है। सीएनबीसी-टीवी18 के मुताबिक यह इश्यू करीब ₹4,150 करोड़ का हो सकता है।

KP Green Engineering

केपी ग्रुप ने गुजरात सरकार के साथ गुजरात में ₹4,000 करोड़ के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए एक एमओयू किया है। एमओयू के तहत केपी ग्रुप लगभग 855 मेगावाट की कुल क्षमता वाली रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स सेटअप करेगी, जिसमें सोलर पावर प्रोजेक्ट्स और आईएसटीएस से जुड़ी विंड-सोलर हाइब्रिड एनर्जी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

Sical Logistics

सिकल लॉजिस्टिक्स को छत्तीसगढ़ के पोरदा चिमटापानी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में ₹4,038 करोड़ के प्रोजेक्ट् के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

NLC India

एनएलसी इंडिया के बोर्ड ने सहायक कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स (एनआईआरएल) को पब्लिक ऑफर के जरिए एक या अधिक किस्तों में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी के 25% तक के हिस्से को बेचकर लिस्ट करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर ₹3.60 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी फिक्स की गई है। साथ ही बोर्ड ने ज्वाइंट वेंचर कंपनियों के जरिए एग्जीक्यूट होने वाली ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए जरूरत के हिसाब से एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स में एक या अधिक किस्तों में ₹66.60 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दी है।

बल्क डील्स

Apollo Techno Industries

एवरेस्ट कॉर्पोरेशन ने अपोलो टेक्नो के 2.73 लाख शेयर (1.99% इक्विटी) प्रति शेयर ₹132.6 के भाव से ₹3.6 करोड़ में खरीदे हैं।

KV Toys India

रॉयल अल्फा ग्रोथ के स्वामित्व वाले AIF (अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड) रॉयल अल्फा अपॉर्चुनिटी फंड ने केवी टॉयज इंडिया के 79,200 इक्विटी शेयर (1.26% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹326.27 के भाव से ₹2.58 करोड़ में खरीदा है।

Shanti Educational Initiatives

मॉरीशस की इंवेस्टमेंट फर्म मल्टीट्यूड ग्रोथ फंड्स ने शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के 10.58 लाख शेयर (0.65% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹170 के भाव से करीब ₹18 करोड़ में खरीदा है।

Unified Data Tech Solutions

निवेशक पंकज प्रसून ने यूनिफाइड डेटा टेक सॉल्यूशंस में प्रति शेयर ₹330.14 के भाव से 1.4 लाख शेयर ₹4.63 करोड़ में खरीदा है। वहीं बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने ₹330.07 के भाव से 1.39 लाख शेयर ₹4.59 करोड़ में बेचा है।

लिस्टिंग

आज गैबिओन टेक के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रा के बोनस की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

 

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।