Stock Market Live Update:कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान की राय
कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में निचले लेवल से तेज़ रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 107 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 302 अंक ऊपर रहा। सेक्टर्स में, मेटल इंडेक्स ने आज सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें 2 प्रतिशत से ज़्यादा की तेज़ी आई। जबकि रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई। टेक्निकली, सुबह इंट्राडे में तेज़ बिकवाली के बाद मार्केट ने 25,500/82,700 के पास सपोर्ट लिया और तेज़ी से ऊपर चढ़ा। दिन के सबसे निचले स्तर से मार्केट 300/1,200 अंक से ज़्यादा ऊपर चढ़ा,जो काफी पॉजिटिव है।
श्रीकांत चौहान का मानना है कि इंट्राडे मार्केट का ट्रेंड पॉजिटिव है, लेकिन डे ट्रेडर्स के लिए गिरावट पर खरीदना और तेज़ी पर बेचना सबसे अच्छी स्ट्रैटेजी होगी। नीचे की ओर, 25,650/83,500 और 25,600/83,300 के लेवल अहम सपोर्ट ज़ोन के रूप में काम करेंगे।जबकि 25,900-25,950/84,300-84,500 बुल्स के लिए तुरंत रेजिस्टेंस एरिया हो सकते हैं। हालांकि, 25,600/83,300 से नीचे, सेंटिमेंट बदल सकता है। अगर ऐसा होता हैतो ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलने पर विचार कर सकते हैं।