Get App

Stocks to Watch: Titan और LIC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, वीकेंड शानदार करने का मौका

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का संकेत मिल रहा है। आज एक स्टॉक की लिस्टिंग है और साथ ही इंट्रा-डे में टाइटन कंपनी (Titan Company), एलआईसी (LIC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 9:02 AM
Stocks to Watch: Titan और LIC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, वीकेंड शानदार करने का मौका
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी गुरुवार 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 79.27 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल़ के साथ 80,623.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.95 प्वाइंट्स यानी 0.09% की बढ़त के साथ 24,596.15 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी गुरुवार 7 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 79.27 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल़ के साथ 80,623.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.95 प्वाइंट्स यानी 0.09% की बढ़त के साथ 24,596.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एसबीआई, टाटा मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सीमेंस, एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, डोम्स इंडस्ट्रीज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, गांधार ऑयल रिफाइनरी, लेमन ट्री होटल्स, मणप्पुरम फाइनेंस, इन्फो ऐज (इंडिया), एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, वोल्टास और वॉकहार्ट आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें