Stocks to Watch: एक लिस्टिंग; Titan, Yes Bank, Pidilite और IRB Infra समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ टाइटन (Titan), यस बैंक (Yes Bank), पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) और आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 6 जनवरी को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 376.28 प्वाइंट्स यानी 0.44% की फिसलन के साथ 85,063.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 71.60 प्वाइंट्स यानी 0.27% की गिरावट के साथ 26,178.70 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 6 जनवरी को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 376.28 प्वाइंट्स यानी 0.44% की फिसलन के साथ 85,063.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 71.60 प्वाइंट्स यानी 0.27% की गिरावट के साथ 26,178.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

गैलेक्सी एग्रीको एक्सपोर्ट्स, महेश डेवलपर्स, प्रीमियर एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और सिद्धेश्वरी गारमेंट्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Titan Company Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन का घरेलू बिजनेस 38%, इंटरनेशनल बिजनेस 79%, कंज्यूमर बिजनेस 40%, घड़ियों का बिजनेस 13%, आईकेयर बिजनेस 16%, एमर्जिंग बिजनेस 14% और ज्वैलरी बिजनेस 41% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 54 नए घरेलू और 2 नए इंटरनेशनल स्टोर्स खोले और अब इसके कुल 3433 स्टोर्स हो गए हैं।

Jubilant Foodworks Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट फूडवर्क्स का कंसालिटेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹2,438.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान डोमिनोज इंडिया की लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ 5% रही। कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में 75 नए स्टोर्स खोले और अब इसके 2,396 स्टोर्स हो गए हैं।

Lodha Developers Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर लोढ़ा डेवलपर्स की प्री-सेल्स 25% बढ़कर ₹5,620 करोड़ पर पहुंच गई लेकिन कलेक्शंस 17% गिरकर ₹3,560 करोड़ पर आ गया। कंपनी ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR), दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में ₹33,800 करोड़ के ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू वाले पांच प्रोजेक्ट्स दिसंबर तिमाही में जोड़े हैं।

Yes Bank

यस बैंक को एनएसडीएल से रिटेल डिविजन के तहत अपने डीमैट खाते को अपनी सहायक कंपनी यस सिक्योरिटीज (इंडिया) को देने की मंजूरी मिल गई है।

IRB Infrastructure Trust

ओडिशा में चांदीखोल-भद्रक सेक्शन पर टोलिंग, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और ट्रांसफर से जुड़े NHAI के एक प्रोजेक्ट को लेकर आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट ने सफल बोली लगाई है। इसके तहत ट्रस्ट 20 वर्षों की रेवेन्यू से जुड़े कंसेशन पीरियड के लिए एनएचएएआई को ₹3087 करोड़ का अपफ्रंट बिड कंसेशल फी देगी।

Biocon

बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स सैन फ्रांसिस्को में जेपी मॉर्गन हेल्थकेयर कॉन्फ्रेंस में तीन नए ऑन्कोलॉजी बायोसिमिलर पेश करेगी, जिससे कैंसर के इलाज से जुड़ा इसका पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।

Pidilite Industries

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी पिडिलाइट वेंचर्स ने पेपरफ्राई (Pepperfry) में अपनी पूरी हिस्सेदारी टीसीसी कॉन्सेप्ट (टीसीसी) को 100% शेयर-स्वैप डील के तहत दे दी है। इसके बाद पिडिलाइट वेंचर्स के पास अब टीसीसी में 2.20% हिस्सेदारी है।

Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)

ओएनजीसी के मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंद स्थित वेल मोरी-5 में लगी आग अब धीरे-धीरे कम हो रही है।

Fino Payments Bank

फिनो पेमेंट्स बैंक ने नई नेक्स्ट-जेनेरेशन कोर बैंकिंग सिस्टम को लागू करने का ऐलान किया है। इसे नए फिनेकल प्लेटफॉर्म पर डालने की 8 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी और इस दौरान सभी बैंकिंग सर्विसेज बंद रहेंगी।

Reliance Industries

रिलायंस ने सख्ती से इस दावे को खारिज कर दिया कि इसकी जामनगर रिफानरी में इस महीने रूस से कोई तेल आया है। रिलायंस का कहना है कि इस महीने जामनगर रिफाइनरी में रूस से कोई तेल आने भी वाला नहीं है। कंपनी ने इससे जुड़े दावों को फर्जी और छवि खराब करने वाला कहा है। बता दें कि न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूसी तेल से लदे तीन जहाज रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी की तरफ बढ़ रहे हैं।

बल्क डील्स

Speb Adhesives

वेंचर कैपिटल फर्म कॉम्पैक्ट स्ट्रक्चर फंड ने स्पेब एडहेसिव्स के 1.8 लाख शेयर (0.8% इक्विटी) प्रति शेयर ₹55.86 के भाव से ₹1 करोड़ से अधिक में खरीदे हैं। 5 दिसंबर, 2025 तक कॉम्पैक्ट स्ट्रक्चर फंड के पास पहले से ही स्पेब के 19.66 लाख शेयर (8.75% हिस्सेदारी) थे।

Dhariwalcorp

ग्रीनएक्स वेल्थ मल्टीहोराइजन्स अपॉर्चुनिटी फंड ने धारीवालकॉर्प के 61,800 शेयर (0.65% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹361 के भाव से ₹2.23 करोड़ में खरीदे हैं।

EPW India

टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड-I ने 1.41 लाख शेयर बेचने के बाद अगले दिन फिर ईपीडब्ल्यू के 60,000 शेयर ₹100.2 के भाव से ₹60.12 लाख में बेच दिए। 29 दिसंबर, 2025 तक फंड के पास कंपनी में 4.65% हिस्सेदारी (5.34 लाख शेयर) थी।

लिस्टिंग

आज मॉडर्न डाइग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर (Modern Diagnostic & Research Centre) के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

F&O Ban

आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।