Stocks to Watch: HDFC Bank के आएंगे तिमाही नतीजे, वॉचलिस्ट में जोड़ें ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में फटाफट बनेगा पैसा

Stocks to Watch: डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में सरकार बनने से पहले भारत समेत दुनिया भर के मार्केट में हरियाली थी। अब जब उनकी सरकार बन गई तो मार्केट में मिला-जुला रुझान दिखा। घरेलू मार्केट में बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिर 12 फीसदी से अधिक नीचे आ चुके हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पनपी अनिश्चितता में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1235.08 प्वाइंट्स यानी 1.60% की गिरावट के साथ 75838.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.37% यानी 320.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23024.65 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद नीतिगत अनिश्चितता बढ़ी है। इसके चलते मार्केट में काफी उठा-पटक बढ़ी है। एक कारोबारी दिन पहले India VIX इंट्रा-डे में छह महीने के हाई पर चला गया था और निफ्टी 23400 के पार और सेंसेक्स 77300 के पार जाकर नीचे आया। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पनपी अनिश्चितता में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1235.08 प्वाइंट्स यानी 1.60% की गिरावट के साथ 75838.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.37% यानी 320.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23024.65 पर बंद हुआ था। गिफ्ट निफ्टी से आज मार्केट की मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे


एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत पेट्रोलियम, कॉफोर्ज, एलेकॉन इंजीनियरिंग, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, ग्रेविटा इंडिया, हेरिटेज फूड्स, हुडको, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब इंडिया, टाटा कम्युनिकेशंस, उजास एनर्जी , और जेनसर टेक्नोलॉजीज के आज कारोबारी नतीजे आएंगे।

इन कंपनियों के नतीजे जारी

India Cements Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इंडिया सीमेंट्स का शुद्ध घाटा 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर ₹428.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू 16.5% गिरकर ₹903.2 करोड़ पर पहुंच गया। सालाना आधार पर कंपनी ₹26.2 करोड़ के एक्सेप्शनल गेन से ₹190 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस में आ गई।

Dalmia Bharat Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर डालमिया भारत का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 75.2% गिरकर ₹66 करोड़, रेवेन्यू 11.7% फिसलकर ₹3,181 करोड़ और ईबीआईटीडीए 34.4% गिरकर ₹511 करोड़ पर आ गया। मार्जिन तेजी से 21.6% से गिरकर 16.1% पर आ गया।

Tata Technologies Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.9% गिरकर ₹168.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 2.2% बढ़कर ₹1,317.4 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ईबीआईटीडीए 1.07% गिरकर ₹234 करोड़ पर आ गया पर आ गया और मार्जिन भी 0.50 फीसदी फिसलकर 17.8% रह गया।

IndiaMART InterMESH Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इंडियामार्ट इंटरमेश का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 47.9% उछलकर ₹121 करोड़, रेवेन्यू 16.05% बढ़कर ₹354.3 करोड़ और ईबीआईटीडीए 61.3% उछलकर ₹138.2 करोड़ पर पहुंच गया। मार्जिन भी इस दौरान 28% से उछलकर 39% पर पहुंच गया।

Cyient DLM Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर साइएंट डीएलएम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 40.4% गिरकर ₹10.99 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 38.4% बढ़कर ₹444.2 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ईबीआईटीडीए 4.4% गिरकर ₹28.1 करोड़ पर आ गया पर आ गया और मार्जिन भी 9.1% से फिसलकर 6.3% पर आ गया।

Jana Small Finance Bank Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 17.8% गिरकर ₹110.7 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम 8 फीसदी बढ़कर ₹592.6 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 2.97% से सुधरकर 2.80% और नेट एनपीए 0.99% से 0.94% पर आ गया।

KEI Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर केईआई इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.4% उछलकर ₹164.8 करोड़ और रेवेन्यू 19.8% बढ़कर ₹2,467.3 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने 1 जून 2025 से फिर से राजीव गुप्ता को पांच साल के लिए एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस) और सीएफओ बनाने की मंजूरी दे दी है।

Rossari Biotech Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रोजरी बॉयोटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.85% गिरकर ₹31.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.6% बढ़कर ₹512.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Tanla Platforms Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टानला प्लेटफॉर्म का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.4% गिरकर ₹118.5 करोड़ और रेवेन्यू 0.2% फिसलकर ₹1,000.4 करोड़ पर आ गया।

PNB Housing Finance Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 36% उछलकर ₹471.4 करोड़ और रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹1,922.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Stock To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें

RailTel Corporation of India

रेलटेल को उत्तर पश्चिम रेलवे से सिग्नलिंग के लिए 46.79 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।

JK Tyre & Industries

इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जेके टायर को 10.0 करोड़ डॉलर का लोन मंजूर है। इसके तहत जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज को 3 करोड़ डॉलर और जेके टायर की सहायक कंपनी कैवेंडिश इंडस्ट्रीज (सीआईएल) को 7 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

Neuland Laboratories

न्यूलैंड लैब के बोर्ड ने यूनिट-1 में पेप्टाइड सिंथेसाइज़र रिएक्टर क्षमता को 0.5 किलोलीटर से बढ़ाकर 6.37 किलोलीटर करने और यूनिट-3 में 52 किलोलीटर की अतिरिक्त क्षमता के निर्माण के लिए 342 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी है।

Aditya Birla Fashion and Retail

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल ने इक्विटी शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1,860 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया है। बोर्ड ने अमांसा होल्डिंग्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, क्वांट म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, बोफा सिक्योरिटीज यूरोप, मेबैंक सिक्योरिटीज और आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी समेत अन्य निवेशकों को 271.3 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 6.85 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।

Sobha

रियल एस्टेट डेवलपर सोभा को राइट्स शेयर इश्यू के लिए पहली और अंतिम कॉल पर कुल मिलाकर 994.74 करोड़ रुपये की कॉल मनी प्राप्त हुई है।

Wendt (India)

एक या अधिक किश्तो में लेन-देन के जरिए वेंड्ट जीएमबीएच कंपनी में अपनी पूरी 37.5% हिस्सेदारी बेचेगी। इसके अलावा वेंड्ट ने 38 लाख यूरो में 40 देशों में वेंड्ट जीएमबीएच के स्वामित्व वाले 60 से अधिक पंजीकरणों के साथ 'वेंडेट' ब्रांड और ट्रेडमार्क का पूर्ण स्वामित्व हासिल करने के लिए वेंड्ट जीएमबीएच के साथ एक ट्रेडमार्क असाइनमेंट समझौता किया है।

बल्क डील्स

Onward Technologies

इनक्रेड एसेट मैनेजमेंट ने ऑनवार्ड टेक्नोलॉजीज के 1,81,577 इक्विटी शेयर 325.22 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे। वहीं सुचिता सुनील मनोहर ने 326.59 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.42 लाख शेयर खरीदे हैं।

लिस्टिंग

आज रिखव सिक्योरिटीज के शेयरों की बीएसई एसएमई और कबेरा ज्वेल्स के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

हैवेल्स इंडिया, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर, एंजेन इंडिया एनर्जी यील्ड प्लस ट्रस्ट के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

डिक्सन टेक्नोलॉजीज, महानगर गैस, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एंजेल वन, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, कल्याण ज्वैलर्स, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।