Stocks to Watch: मंगलवार 23 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: मंगलवार को Paytm, UPL, GPT Infra, Welspun Corp समेत 11 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। विदेशी विस्तार, अधिग्रहण, नए ऑर्डर और प्लांट अपडेट जैसी खबरों के चलते इन शेयरों में तेज हलचल और कमाई के मौके बन सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
Paytm की यूनिट Paytm Cloud Technologies Limited (PCTL) ने विदेशों में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Stocks to Watch: मंगलवार, 23 दिसंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। कहीं विदेशी विस्तार की घोषणा हुई है तो कहीं बड़े अधिग्रहण, नए ऑर्डर और प्रोजेक्ट अपडेट सामने आए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटो कंपोनेंट्स, केमिकल्स, पावर और फिनटेक सेक्टर से जुड़ी इन खबरों का असर संबंधित शेयरों की चाल पर दिख सकता है। ऐसे में ट्रेडिंग से पहले इन 11 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर बनी रह सकती है।

Paytm

Paytm की यूनिट Paytm Cloud Technologies Limited (PCTL) ने विदेशों में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने इंडोनेशिया और लक्जमबर्ग में दो नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी (WOS) स्थापित करने को मंजूरी दी है। इंडोनेशिया और लक्जमबर्ग में बनने वाली ये दोनों कंपनियां Paytm की स्टेप डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी होंगी।


UPL

UPL Ltd ने अपनी स्टेप डाउन सब्सिडियरी Advanta Holdings B.V. के माध्यम से Hybrid Seeds Vietnam Company Limited में शेयरों के अधिग्रहण का फैसला किया है। इस अधिग्रहण की कुल लागत 2,000 अमेरिकी डॉलर है। इस डील के बाद Hybrid Seeds Vietnam कंपनी, Advanta Enterprises Limited, भारत के अंतर्गत एक स्टेप डाउन सब्सिडियरी बन जाएगी, जिसमें UPL की हिस्सेदारी 78.21 फीसदी होगी।

GPT Infra

GPT Infraprojects Limited (GPT Infra) और ISCPPL के कंसोर्शियम को NHAI के 670 करोड रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L-1 (सबसे कम बोलीदाता) घोषित किया गया है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान के जोधपुर शहर में फोर लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण से जुडा हुआ है।

Welspun Corp

Welspun Corp Ltd ने अपनी सब्सिडियरी Welspun Specialty Solutions Ltd (WSSL) में 2.72 करोड इक्विटी शेयर यानी 4.11 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा प्रमोटर ग्रुप की इकाइयों से ब्लॉक डील के जरिए करीब ₹108.96 करोड़ में किया गया। इस ट्रांजैक्शन के बाद WSSL में Welspun Corp की हिस्सेदारी 51.06 फीसदी से बढकर 55.17 फीसदी हो गई है।

Supreme Petrochem

Supreme Petrochem Ltd ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के नागोठाने स्थित अमदोषी (Amdoshi) प्लांट का ऑपरेशन फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, नए स्थापित mABP प्लांट में एक महत्वपूर्ण उत्पादन उपकरण में खराबी आने के कारण यह कदम उठाया गया। कंपनी ने बताया कि इस तकनीकी खराबी की जानकारी टेक्नोलॉजी लाइसेंसर और उपकरण सप्लायर को दे दी गई है।

Man Industries

Man Industries India Ltd ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से की गई सर्च कार्रवाई अब पूरी हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि जांच के दौरान उसने पूरा सहयोग किया और इस पूरी प्रक्रिया का उसके रोजमर्रा के बिजनेस ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Saatvik Green Energy

Saatvik Green Energy की यूनिट Saatvik Solar Industries Private Limited को सोलर सेक्टर में बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी की इस मटेरियल सब्सिडियरी को मिला ऑर्डर 486 करोड रुपये का है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी सोलर PV मॉड्यूल्स की सप्लाई करेगी।

Samvardhana Motherson

Samvardhana Motherson ने Nexans autoelectric GmbH और Elektrokontact GmbH के ऑटोमोटिव वायरिंग हार्नेस बिजनेस के अधिग्रहण को मंजूरी दी। यह सौदा 207 मिलियन यूरो का है और इसे अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Motherson Global Investments BV के जरिए पूरा किया जाएगा।

Antony Waste Handling Cell

Antony Waste Handling Cell Ltd ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी Antony Lara Enviro Solutions को ठाणे नगर निगम (TMC) से करीब ₹330 करोड़ का MSW प्री-प्रोसेसिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका स्थित अटकोली में 600–800 टन प्रतिदिन क्षमता वाले मिक्स्ड सॉलिड वेस्ट प्री-प्रोसेसिंग प्लांट के विकास से जुड़ा है।

Sarda Energy and Minerals

Sarda Energy and Minerals Ltd ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सिलतारा कैप्टिव पावर प्लांट में हुए हादसे की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार 20 दिसंबर 2025 की शाम स्टीम पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Berger Paints

Berger Paints India Limited के प्रमोटर ग्रुप की अहम इकाई UK Paints (India) Private Limited कंपनी में 14.48 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी। यह हिस्सेदारी आंतरिक री-स्ट्रक्चरिंग के जरिए हासिल की जाएगी। कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज को प्रमोटर होल्डिंग में इस बदलाव की जानकारी दी।

Budget 2026: ड्रोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए आ सकती है 10000 करोड़ की स्कीम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।