Strides Pharma share Price: बेंगलुरु प्लांट को USFDA की क्लियरेंस मिलने से स्ट्राइड्स फार्मा के शेयरों को लगे पंख

Strides Pharma share Price: स्ट्राइड्स फार्मा ने यूएसएफडीए की जांच के नतीजों के बारे में बताया है। उसने कहा है कि यूएसएफडीए ने बेंगलुरु के उसके प्लांट की 12 मई से 20 मई के बीच जांच की थी। USFDA ने जांच के नतीजों को वॉलेंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI) में रखा है और एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) इश्यू किया है

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 12:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्ट्राइड्स का बेंगलुरु प्लांट कंपनी के लिए काफी अहम है। कंपनी इस प्लांट में बने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट रेगुलेटेड और इंटरनेशनल मार्केट्स को करती है।

Strides Pharma share Price: स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के शेयरों में 20 अगस्त को पंख लग गए। एक समय शेयर 10.3 फीसदी तक चढ़कर 1,056 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। 11:30 बजे शेयर 2.75 फीसदी चढ़कर 983.80 रुपये पर चल रहा था। शेयरों में आज तेजी की वजह एक खबर है। कंपनी ने कहा है कि बेंगलुरु के उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) का क्लियरेंस मिल गया है।

यूएसएफडीए ने मई में प्लांट का किया था इंसपेक्शन

Strides Pharma ने कहा है कि यूएसएफडीए ने बेंगलुरु के उसके प्लांट की 12 मई से 20 मई के बीच जांच की थी। उसने कहा है, "कंपनी के रिस्पॉन्स और उठाए गए प्रिवेंटिव और करेक्टिव कदम के बाद यूएसएफडीए ने जांच के नतीजों को वॉलेंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI) में रखा है और एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) इश्यू किया है।" इसका मतलब है कि कंपनी के बेंगलुरु प्लांट को यूएसएफडी की क्लियरेंस मिल गई है।


बेंगलुरु प्लांट से कंपनी दवाओं का एक्सपोर्ट करती है

स्ट्राइड्स का बेंगलुरु प्लांट कंपनी के लिए काफी अहम है। कंपनी इस प्लांट में बने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट रेगुलेटेड और इंटरनेशनल मार्केट्स को करती है। इस प्लांट में कई तरह की दवाओं का उत्पादन होता है। इनमें टैबलेट्स, कैप्सूल्स और ओरल लिक्विड्स आते हैं। यह प्लांट कंपनी को मौजूदा प्रोडक्ट्स की सप्लाई बनाए रखने के साथ ही भविष्य के मौकों का फायदा उठाने में मदद करता है।

जून तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन 

जून तिमाही में स्ट्राइड्स फार्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। इसका प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 57.5 फीसदी बढ़कर 157 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान रेवेन्यू 13 फीसदी बढ़कर 1,265.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की ग्रोथ को अमेरिका को छोड़ दूसरे बाजारों से अच्छा सपोर्ट मिला। EBITDA साल दर साल आधार पर 5.4 फीसदी बढ़कर 230 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: Shiprocket Share Price: लगातार दूसरे दिन रॉकेट बने शेयर, IPO में निवेश का मौका चूक गए तो अब क्या करें?

बीते एक साल में करीब 12 फीसदी चढ़ा है शेयर 

बीते एक साल में स्ट्राइड्स का शेयर 11.73 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी में 3.34 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स 5.40 फीसदी गिरा है। 20 अगस्त को शेयर बाजार में करीब 7 दिनों की गिरावट के बाद तेजी लौटी। 12 बजे निफ्टी 0.58 फीसदी यानी 138 अंक चढ़कर 24,216 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.70 फीसदी यानी 542 अंक चढ़कर 77,452 पर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।