Get App

कल 8 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Hindustan Aeronautics के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 4736 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Hindustan Aeronautics के शेयर में 4850 से 5000 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 4675 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 5:55 PM
कल 8 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
NMDC पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 227 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

आज सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी दिखी। वहीं PSE, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी नजर आई। एनर्जी, फार्मा, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ऑटो, इंफ्रा इंडेक्स में भी तेजी रही। सेंसेक्स 875 प्वाइंट चढ़कर 79,468 पर बंद हुआ। निफ्टी 305 प्वाइंट चढ़कर 24,298 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 371 प्वाइंट चढ़कर 50,119 पर बंद हुआ। मिडकैप 1,358 प्वाइंट चढ़कर 56,874 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बलरामपुर चीनी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, टाटा कंज्यूमर और एनएमडीसी के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Balrampur Chini

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बलरामपुर चीनी के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 630 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 26/33/37 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Hindustan Aeronautics Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 4850 से 5000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 4675 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 4736 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें