कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार बाजार में जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी की रिकॉर्ड की क्लोजिंग हुई। निर्फ्टी ने लगातार तीसरे दिन नया शिखर बनाया। सेंसेक्स 182 अंक वहीं निफ्टी 67 अंक चढ़कर बंद हुआ। शुक्रवार को सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, फार्मा शेयरों में रही। जबकि दूसरी तरफ IT शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सिटी यूनियन बैंक, टाइटन, कमिंस और डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। उनका मानना है कि इस हफ्ते इन स्टॉक्स में जोरदार कमाई की जा सकती है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः City Union Bank
JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि सिटी यूनियन बैंक के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 153 के स्ट्राइक वाली पुट 3.70 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 5 से 6.5 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 1.8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाइटन के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3540 से 3560 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3475 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3511 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Cummins
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में कमिंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3861 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3794 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 3975 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः DCX Systems
Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज डीसीएक्स सिस्टम्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 358 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)