Get App

अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Oberoi Realty के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2145 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Oberoi Realty के शेयर में 2175 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 2125 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 06, 2024 पर 6:44 PM
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Lemon Tree Hotels पर मिडकैप सेगमेंट से Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने 137 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। बाजार की 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लगा। सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट बंद हुए। एफएंडओ सेटअप में शेयरों की बात करें तो एमसीएक्स, वेदांता, आईआरएफसी, डेलीवरी, पीबी फिनटेक में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इप्का लैब्स, वोल्टाज, साएंट, बजाज ऑटो और ग्रैन्यूल्स में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं कैन फिन होम्स, कैम्स, अदाणी टोटल गैस, एल्केम लैब और भारत फोर्ज के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एसआरएफ, टाटा कम्यूनिकेशंस, टोरेंट पावर, दीपक नाइट्राइट और पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने साएंट, ओबेरॉय रियल्टी, हुडको और लेमन ट्री होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Cyient

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि साएंट के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2000 के स्ट्राइक वाली कॉल 63 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 70/78 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 40 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Oberoi Realty

Arihant Capital की कविता जैन ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से ओबेरॉय रियल्टी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2175 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2125 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2145 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें