कल 26 जुलाई को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Tata Motors के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1089 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Tata Motors के शेयर में 1125 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1079 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 6:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Samvardhana Motherson पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 190 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई वायदा एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स, निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद हुआ। मि़डकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में रिकवरी नजर आई। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 109 प्वाइंट गिरकर 80,040 पर बंद हुआ। निफ्टी 7 प्वाइंट गिरकर 24,406 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 428 प्वाइंट गिरकर 50,889 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। तेल-गैस, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने फेडरल बैंक, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल और संवर्धन मदरसन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Federal Bank

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि फेडरल बैंक के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 210 के स्ट्राइक वाली कॉल 4.90 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 8 से 12 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Tata Motors Future


    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा मोटर्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1125 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1079 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1089 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    SBI Securities के सुदीप शाह का चार्ट का चमत्कार शेयरः BPCL

    SBI Securities के सुदीप शाह ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में बीपीसीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 324 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 317 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 333/335 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    डीलिंग रूम्स में आज इस स्टील स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, एफएमसीजी सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

    JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Samvardhana Motherson

    JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज संवर्धन मदरसन के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 190 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें 230 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।